TRENDING TAGS :
Jatadhara Day 2 Collection: सोनाक्षी सिंहा की फिल्म जटाधारा हुई बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप
Jatadhara Box Office Collection Day 2: सोनाक्षी सिंहा और सुधीर बाबू की फिल्म जटाधारा सिनेमाघरों में रिलीज, जाने कितना किया कलेक्शन
Jatadhara Collection Day 2: सोनाक्षी सिंहा और सुधीर बाबू की फिल्म Jatadhara सिनेमाघरों में कल ही रिलीज हो गई है। ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। तो वहीं कई सारे क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को कुछ खास रिव्यू नहीं दिया है। जिस तरह से फिल्म पहले और दूसरे दिन कलेक्शन कर रही हैं। उसे देखते हुए लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते के अंदर ही अपना बोरिया-बिस्तर समेट लेगी। चलिए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में कितना कलेक्शन किया है।
जटाधारा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Jatadhara Box Office Collection Day 2)-
जटाधारा का कलेक्शन जानने से पहले फिल्म की स्टोरी के बारे में जान ले। फिल्म में सुधीर बाबू शिवा का किरदार निभा रहे हैं। वो कॉर्पोरेट नौकरी करते हैं। लेकिन जब भी उसे समय मिलता है, वह अपने दोस्तों के साथ भूतों का शिकार भी करता है। शिवा का दृढ़ विश्वास है कि बुरी ताकतें नहीं, बल्कि इंसान के अंदर का डर ही मानवता को नुकसान पहुँचा सकता है। उसे लगातार एक सपना आता है। जिसमें वह एक छोटे बच्चे पर हमला होते देखता है। उसे यह जानकर आश्चर्य होता है कि उसका जीवन धन पिशाचिनी से जुड़ा है। जिसका किरदार सोनाक्षी सिंहा निभा रही है। जिसके बाद उसे अपने उत्पत्ति के बारे में पता चलता है। इसके आगे की कहानी जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।
जटाधारा के यदि कलेक्शन की बात करें तो जटाधारा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.07 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया था। तो वहीं फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की बता करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 50 लाख रूपए (Jatadhara Day 2 Collection) तक का कलेक्शन कर लिया है। लेकिन जिस तरह से फिल्म कलेक्शन कर रही है। उसे देखते हुए लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट के इतना भी कलेक्शन नहीं कर पाएगी।


