TRENDING TAGS :
Jatadhara Trailer Review: तंत्र-मंत्र और काले जादू से भरपूर जटाधारा का ट्रेलर जाने कैसा है
Jatadhara Trailer Review In Hindi: सोनाक्षी सिंहा और सुधीर बाबू की फिल्म जटाधारा का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, चलिए जानते हैं कैसा है जटाधारा का ट्रेलर
Jatadhara Trailer Review (Image Credit-Social Media)
Jatadhara Trailer Review: सोनाक्षी सिंहा और सुधीर बाबू की फिल्म जटाधारा सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। तो वहीं फिल्म सिनेमाघरों में 7 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज से पहले फिल्म का ट्रेलर और गाने दर्शकों के बीच धमाल मचाए हुए हैं। तो वहीं Jatadhara के पहले ट्रेलर की सफलता के बाद अब जाकर मेकर्स ने इसका दूसरा ट्रेलर आज रिलीज किया है। चलिए जानते हैं दूसरा ट्रेलर कैसा है।
जटाधारा मूवी ट्रेलर रिव्यू (Jatadhara Trailer Movie Review In Hindi)-
सोनाक्षी सिंहा और सुधीर बाबू की फिल्म जटाधार रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अपनी फिल्मों के साथ प्रयोग करने के लिए जानी जाने वाली सोनाक्षी इस फिल्म में एक राक्षसी का किरदार निभा रही हैं। तो वहीं लीड रोल में सुभाष बाबू हैं। जटाधारा का आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे तंत्र-मंत्र के माध्यम से आज भी लोग पुराने खजाने की खोज में लगे हुए हैं।
ट्रेलर की शुरूआत में शिल्पा शिरोड़कर नजर आती हैं। जिनसे एक तांत्रिक कहता है कि तुमारे घर में एक सोनाे का कलश है। जिसके बाद तंत्र-मंत्र और एक अद्भुत सा दृश्य दिखाई देता है। तो वहीं एक सेमिनार में पूछा जाता है कि यहाँ भूत पर कौन भरोषा करता है। जिसके बाद सुभाष बाबू कहते हैं कि मुझे हैं। दिखाई देगा तो भरोषा कर लूंगा सर, जिसके बाद शुरू होता है असली खेल सुभाष बाबू के जीवन से जुड़ा वो सच जिससे वो अंजान हैं। और उनके घरवालें उनको उस सच से बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं।लेकिन अब जाकर उनके सामने वो सच आता है जिससे वो अंजान है। आगे ्कया होगा इसके बारे में तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। फिल्म का ट्रेलर काफी धमाकेदार है। और दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है।
बता दे कि फिल्म सिनेमाघरों में 7 नवंबर 2025 को रिलीज होगी।


