Golmaal 5 Heroine: गोलमाल 5 पर बड़ा अपडेट, ये एक्ट्रेस बनेंगी हिस्सा

Golmaal 5 Heroine: गोलमाल 5 की शूटिंग कब तक शुरू होगी और इसमें हीरोइन कौन सी नजर आ सकतीं हैं, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 21 Oct 2025 5:44 PM IST
Golmaal 5 Heroine
X

Golmaal 5 Heroine

Golmaal 5 Heroine: हिंदी सिनेमा की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म गोलमाल अपने नई फ्रेंचाइजी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है, जी हां! गोलमाल फ्रेंचाइजी के मेकर्स बहुत ही जल्द गोलमाल 5 लेकर आ रहें हैं, जिसका ऐलान हो चुका है, वहीं अब इस फिल्म पर एक नई दिलचस्प अपडेट सामने आई है, जो कि शूटिंग से जुड़ी हुई है। दरअसल पता चल चुका है कि गोलमाल 5 की शूटिंग कब तक शुरू होगी और साथ ही यह भी खबर आ रही है कि इसमें हीरोइन कौन सी नजर आ सकतीं हैं, आइए जानते हैं।

गोलमाल 5 में होंगी कौन सी हीरोइन (Golmaal 5 Actress)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक रोहित शेट्टी गोलमाल 5 को निर्देशित करेंगे, उन्होंने ही गोलमाल की अन्य फ्रेंचाइजी को भी डायरेक्ट किया है। बता दें कि गोलमाल की चारों फ्रेंचाइज ही सुपरहिट रही थीं, इस वजह से दर्शकों को गोलमाल 5 से बहुत अधिक उम्मीदें हैं, अब देखना होगा कि मेकर्स दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरते हैं या नहीं।


बता दें कि रोहित शेट्टी की गोलमाल 5 में अजय देवगन नजर आएंगे, उनका नाम कंफर्म हो चुका है, वहीं अब हीरोइन की बात करें तो कहा जा रहा है कि गोलमाल 5 में करीना कपूर खान वापसी कर सकतीं हैं, जी हां! अजय देवगन के साथ करीना कपूर खान गोलमाल 5 का हिस्सा बन सकती है। वहीं इनके अलावा अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर का नाम भी सामने आ रहा है, हालांकि अब तक मेकर्स द्वारा स्टार कास्ट को लेकर कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है।

कब शुरू होगी गोलमाल 5 की शूटिंग (Golmaal 5 Shooting Update)

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म गोलमाल 5 की शूटिंग पर भी अपडेट मिल चुकी है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोलमाल 5 की शूटिंग अगले साल मार्च के महीने से शुरू की जाएगी। हालांकि अब दर्शकों को इंतजार है तो मेकर्स द्वारा गोलमाल 5 के ऑफशियल अनाउंसमेंट का।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story