TRENDING TAGS :
Kareena Kapoor New Film: पृथ्वीराज सुकुमारन संग करीना कपूर की नई फिल्म, शुरू हुई शूटिंग
Kareena Kapoor Khan New Film: करीना कपूर ने अपनी नई फिल्म अनाउंस कर दी है, जिसका टाइटल दायरा (Daayra) है।
Kareena Kapoor Khan New Film
Kareena Kapoor New Film: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अक्सर ही किसी ना किसी कारणवश चर्चाओं से रहतीं हैं, कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से। करीना कपूर लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आईं हैं, आखिरी बार उन्हें फिल्म सिंघम अगेन में देखा गया था, जिसके बाद से फैंस करीना कपूर की नई फिल्म का इंतजार कर रहें हैं। हालांकि अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि करीना कपूर ने अपनी नई फिल्म अनाउंस कर दी है, जिसका टाइटल दायरा (Daayra) है।
करीना कपूर की फिल्म दायरा (Kareena Kapoor Khan New Film Daayra)
करीना कपूर ने गुरुवार को अपनी नई फिल्म दायरा का ऐलान किया, साथ ही फिल्म के हीरो का भी खुलासा कर दिया है, जी हां! करीना कपूर खान संग इस फिल्म में जो अभिनेता नजर आयेंगे, उनका नाम सुन दर्शक यकीनन खुशी से झूम उठेंगे। बता दें कि करीना कपूर खान संग दायरा मूवी में अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran New Film) नजर आएंगे।
करीना कपूर ने दायरा फिल्म का ऐलान करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शूटिंग के सेट से एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "पहला दिन.... 68वीं फिल्म...दायरा सबसे अमेजिंग मेघना गुलजार और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ। अपना प्यार और आशीर्वाद दीजिए।" करीना कपूर ने अपने इस पोस्ट के जरिए बता दिया कि दायरा उनकी 68वीं फिल्म है, जिसकी शूटिंग आज से शुरू हो गई है। वहीं करीना द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देख सकते हैं कि करीना कपूर खान के साथ ही मेघना गुलजार, पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ फिल्म की पूरी टीम नजर आ रही है।
दायरा फिल्म (Daayra Film Shooting) को मेघना गुलजार निर्देशित कर रहीं हैं, जो दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी की छपाक निर्देशित कर चुकीं हैं। मेघना गुलजार ने भी दायरा फिल्म की शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी, उन्होंने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "धुंधलाई हुई, काटी हुई, लकीरों का सफर शुरू।" मेघना गुलजार के निर्देशन में बनने जा रही करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म दायरा की शूटिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन ये फिल्म रिलीज कब तक होगी, इसका खुलासा नहीं किया गया है।


