Kajol Video: काजोल की शर्मनाक हरकत, इस वीडियो को देख आ जाएगा गुस्सा

Kajol Latest Video: काजोल का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख नेटिजेंस उन पर बरस पड़े हैं|

Shivani Tiwari
Published on: 3 Sept 2025 4:47 PM IST
Kajol Latest Video
X

Kajol Latest Video

Kajol Latest Video: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल आखिरी बार फिल्म मां में नजर आईं थीं, इस फिल्म को ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था, वहीं अब मां मूवी के बाद काजोल अपनी आने वाले वेब सीरीज द ट्रायल के दूसरे सीजन की वजह से खबरों में आ चुकीं हैं, जी हां! काजोल की सीरीज द ट्रायल का दूसरा सीजन बहुत ही जल्द आने वाला है, जिसके प्रमोशन में अभिनेत्री जुट चुकीं हैं, इसी बीच काजोल का एक ऐसा वीडियो (Kajol Viral Video) सामने आया है, जिसे देख नेटिजेंस उन पर बरस पड़े हैं, आइए आपको भी काजोल का चर्चा में आया वीडियो दिखाते हैं।

काजोल की नेटीजेंस ने लगाई क्लास (Kajol Getting Trolled)

काजोल का हाल ही का एक वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है, इस वीडियो में काजोल की हरकत देख यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगा दी है। जी हां! वीडियो में आप देख सकते हैं कि काजोल अजीब सा चेहरा बनाए द ट्रायल सीजन 2 के प्रमोशनल इवेंट में शामिल होती हैं, वे जैसे ही स्टेज पर जाती हैं, वहां पहले से मौजूद अभिनेता जीशू सेनगुप्ता को हाथों से वहां से हटने का इशारा करतीं हैं, जिसके बाद जीशू सेनगुप्ता वहां से चले भी जाते हैं।

वीडियो में काजोल अजीब तरह से चल रहीं हैं, उनके चेहरे का एक्सप्रेशन भी बेहद अजीब लग रहा है, काजोल का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, वीडियो देख यूजर्स काजोल के पीछे पड़ गए हैं। बहुत से लोगों ने तो काजोल को दूसरी जया बच्चन का भी टैग दे दिया है। एक यूजर ने काजोल के बर्ताव को देख कमेंट करते हुए लिखा, "मिनी जया बच्चन।" दूसरे ने लिखा, "दूसरी जया बच्चन लोडिंग।" तीसरे ने लिखा, "इसके अंदर फालतू में इतना एटीट्यूड है।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "ये जया बच्चन की पूरी कॉपी है।" ऐसे ही किसी ने कहा फालतू में इतना एटीट्यूड दिखाती है तो किसी ने कहा कितनी घमंडी हो गई है, ऐसे ही कमेंट बॉक्स में सैकड़ों कमेंट्स देखने को मिल रहें हैं, जिसमें काजोल की आलोचना की गई है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story