Khesari Lal Yadav का प्रेमानंद महाराज पर बड़ा बयान, मचा बवाल

Khesari Lal Yadav Post: खेसारी लाल यादव की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा होने लगी है, दरअसल उन्होंने प्रेमानंद महाराज पर ऐसा बयान दे दिया है कि सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है|

Shivani Tiwari
Published on: 19 Aug 2025 11:39 AM IST (Updated on: 19 Aug 2025 1:59 PM IST)
Khesari Lal Yadav Post
X

Khesari Lal Yadav Post (Photo- Social Media)

Khesari Lal Yadav Post: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव सुर्खियों में आ चुके हैं, जहां एक तरफ वे अपने गानों के (Khesari Lal Yadav Songs) जरिए पर्दे पर छाएं रहते हैं, वहीं दूसरी ओर वे अपनी फिल्मों के जरिए भी खूब धमाल मचाते हैं, इसी बीच खेसारी लाल यादव की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा होने लगी है, दरअसल उन्होंने प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj Video) पर ऐसा बयान दे दिया है कि सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है, आइए जानते हैं इस खेसारी लाल यादव ने प्रेमानंद महाराज पर क्या बयान दिया है।

खेसारी लाल यादव का प्रेमानंद महाराज पर बयान (Khesari Lal Yadav Reaction On Premanand Maharaj)

खेसारी लाल यादव अक्सर ही किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट (Khesari Lal Yadav Post) में रहते हैं, अब उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी से जुड़ा एक पोस्ट ट्विटर पर शेयर किया है, जो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। खेसारी लाल यादव का यह पोस्ट वायरल हो गया है।


भोजपुरी ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव पर्दे पर धमाल मचाए ही रहते हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर भी वे बेहद एक्टिव रहते हैं, उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, "एक अपील.....प्रेमानंद महाराज को बस अनुभूति कीजिए, कुछ दिन से नोटिस किए की कई लोग Image Making के लिए वहाँ जाने लगे हैं। वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं। सच्ची श्रद्धा है तो बस उनके बातो को अनुसरण कीजिए। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता। भोरे भोरे ज़्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक हैं।"

खेसारी लाल यादव ने प्रेमानंद महाराज के लिए कहा कि वे पाप धोने की मशीन नहीं हैं, इसके साथ उन्होंने उन लोगों पर भी निशाना साधा है, जो आज कल प्रेमानंद महाराज जी से मिलने जा रहें हैं। बता दें कि अभी हाल ही में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचें थे, ऐसे में अब खेसारी के इस पोस्ट को देख लोग राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से जोड़कर देख रहें हैं। वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो खेसारी लाल यादव को ट्रोल कर रहें हैं, क्योंकि उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल जो किया है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story