Mahakumbh Viral Girl Monalisa नजर आएंगी म्यूजिक वीडियो में, जानिए किस अभिनेता संग करेंगी रोमांस

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: मोनालिसा को लेकर खबर आ रही है कि वे एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं, जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया है|

Shivani Tiwari
Published on: 1 May 2025 6:30 PM IST
Mahakumbh Viral Girl Monalisa
X

Mahakumbh Viral Girl Monalisa

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: प्रयागराज में जनवरी महीने में लगे महाकुंभ 2025 की चर्चाएं दुनिया भर में हुई, इसी महाकुंभ से रातों रात कई लोगों की किस्मत चमक गई, जिसमें से एक मोनालिसा भी हैं। जी हां! वहीं नीली आंखों वाली मोनालिसा। मोनालिसा ने अपनी खूबसूरती और नीली आंखों की वजह से जमकर सुर्खियां बटोरी थी, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हुए, वहीं फिल्ममेकर सनोज मिश्रा ने उन्हें एक फिल्म भी ऑफर कर दी, इन सबके बीच अब मोनालिसा को लेकर खबर आ रही है कि वे एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं, जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया है, आइए जानते हैं।

मोनालिसा का म्यूजिक वीडियो (Monalisa Ka Music Video)

महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष बेचकर फेमस हुईं मोनालिसा के पीछे लोग दीवाने हो चुके हैं, उन्होंने अब तक बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी नहीं किया है, लेकिन उनके लाखों फैंस बन चुके हैं, सोशल मीडिया पर उनके फैन पेज बन गए हैं, वे जैसे ही कोई नया पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहीं हैं, सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वहीं अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया है कि उनका बहुत ही जल्द एक म्यूजिक वीडियो आने वाला है, जी हां! यानी कि अब फैंस बहुत ही जल्द मोनालिसा को एक्टिंग करते हुए ऑनस्क्रीन देख पाएंगे।

मोनालिसा वैसे तो कई इवेंट्स अटेंड करते नजर आ रहीं हैं, उनकी एक झलक के लिए हजारों फैंस भी इकट्ठे होते है, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। वहीं अब मोनालिसा ने अपने नए वीडियो में बताया कि उनका म्यूजिक वीडियो जल्द आने वाला है। वीडियो में मोनालिसा के साथ बॉलीवुड सिंगर उत्कर्ष शर्मा संग नजर आ रहें हैं। मोनालिसा कह रहीं हैं - नमस्कार दोस्तों! मैं मोनालिसा, हम लोग लेकर आ रहें हैं एक म्यूजिक वीडियो, आप हमें ढेर सारा प्यार दीजियेगा।" मोनालिसा सिंगर उत्कर्ष शर्मा संग एक म्यूजिक वीडियो कर रहीं हैं, लेकिन ये कब रिलीज होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है, फिलहाल अब मोनालिसा के चाहने वाले एक्साइटेड हो गए हैं।

1 / 2
Your Score0/ 2
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story