TRENDING TAGS :
Akash Ambani और Isha Ambani की बेटियों ने किया कुछ ऐसा जिसे देखकर नहीं रूकेगी आपकी हँसी,देखें वीडियो
Mukesh Ambani Grand Daughter Video: आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की बेटियों ने स्टेज पर किया सबके सामने कुछ ऐसा की देखते रह गए वहाँ मौजूद लोग वीडियो हुआ वायरल देखें
Mukesh Ambani Granddaughter Video (Image Credit- Social Media)
Mukesh Ambani Grand Daughter: भारत के सबसे बड़े बिजनेस मैन में से एक Mukesh Ambani का परिवार अक्सर लाइमलाइट का हिस्सा रहता हैं। जिसके पीछे की वजह से उनके द्वारा हर एक इवेंट को काफी बेहतरीन तरीके से सेलिब्रेट किया जाना और इसके साथ ही बॉलीवुड के स्टार्स के साथ उनकी नजदिकियाँ, उनके यहाँ कोई भी इवेंट होता है या फिर पार्टी होती है तो बॉलीवुड सेलेब्स वहाँ नजर आते हैं। तो वहीं अब जाकर Mukesh Ambani के परिवार द्वारा दीवाली के त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इन सबके बीच मुकेश अंबानी के बच्चों की बेटियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो दोनों काफी क्यूट लग रही हैं।
आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की बेटियाँ का क्यूट मूवमेंट वीडियो हुआ वायरल (Akash Ambani Isha Ambani Daughter Video)-
मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों की शादियाँ हो चुकी हैं। तो वहीं बड़े बेटे आकाश अंबानी के दो बच्चे हैं। एक लड़का और एक लड़की, इसके अलावा बेटी ईशा अंबानी के भी दो बच्चें हैं। एक बेटा और एक बेटी, अंबानी परिवार अक्सर एक साथ नजर आता है। तो वहीं इनके बच्चों भी काफी क्यूट हैं। उनकी भी कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
इन सबके बीच अब जाकर ईशा अंबानी (Isha Ambani) और आकाश अंबानी (Akash Ambani) की बेटियाँ आध्या और वेटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दे कि धनतरेस के अवसर पर अंबानी परिवार की तरफ से एक इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें नीता अंबानी इस इवेंट पर ईशा अंबानी और आकाश अंबानी की बेटियों के साथ नजर आई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी घर की बेटियाँ ही हमारे घर की लक्ष्मी हैं।
उसी समय ईशा अंबानी की बेटी नीता अंबानी का हाथ पकड़े हुए नजर आई, जिसके बाद वहाँ पर आकाश अंबानी की बेटी उनके पास आती है। और उनका हाथ पकड़कर डांस करने लगती हैं। उनका ये क्यूट मूवमेंट कैमरे में कैद हो गया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और दर्शक इस वीडियो को काफी प्यार दे रहे हैं।


