Naagin 7 Promo: नागिन 7 की पहली झलक दर्शकों को इस खास अवसर पर देखने को मिलेगी

Naagin 7 Teaser Release Date: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 की पहली झलक दर्शकों को कब देखने को मिलेगी चलिए जानते हैं

Shikha Tiwari
Published on: 21 July 2025 2:50 PM IST (Updated on: 21 July 2025 2:51 PM IST)
Naagin 7 Promo Release Date
X

Naagin 7 Teaser Release Date (Image Credit-Social Media) 

Naagin 7 Teaser: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन सीजन 7 जिसका दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। हर रोज फिल्म से जुड़े किसी ना किसी प्रकार के अपडेट आते रहते हैं। लेकिन अभी तक एकता कपूर ने Naagin 7 का प्रोमों और टीजर तक नहीं जारी किया है। नाहि फिल्म में कौन-सी एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आएगी। इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी शेयर की गई है। तो वहीं अब जाकर नागिन 7 के टीजर को लेकर अपडेट आया है।

नागिन 7 का प्रोमों कब आएगा (Naagin 7 Promo Release Date)-

एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन 7 जिसका इतंजार दर्शक पिछले दो सालों से कर रहे हैं। शो को लेकर हमेशा एकता कपूर किसी प्रकार का अपडेट शेयर करती रहती हैं। लास्ट टाइम एकता कपूर ने Naagin 7 के बारे में अपडेट देते हुए अपनी टीम से बात करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें एकता कपूर की टीम ने बताया था कि Naagin 7 पर काम चल रहा है और जल्द ही आएगा। लेकिन एकता कपूर ने ये नहीं बताया था कि एकता कपूर का टीवी सीरियल Naagin 7 कब आएगा। या फिर इसका प्रोमों कब जारी होगा। अब जाकर मीडिया रिपोर्ट कि माने तो एकता कपूर नागिन 7 की पहली झलक नागपंचमी के अवसर पर यानि 29 जुलाई 2025 को रिलीज करेगी।


लेकिन अभी तक एकता कपूर या फिर उनकी टीम की तरफ से इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं शेयर की गई है। बता देकि नाग पंचमी को इसलिए नागिन 7 का टीजर आ सकता है। क्योंकि नागिन टीवी सीरियल में नाग-नागिन की कहानी को दर्शाया जाता है। और नागपंचमी के दिन नाग-नागिन की पूजा का विशेष महत्व है। इसलिए ऐसी आशंका लगाई जा रही हैं कि Naagin 7 की पहली झलक दर्शकों को नागपंचमी के दिन देखने को मिलेगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story