Shahid Kapoor Video: फैन पर चिल्लाए शाहिद कपूर, वीडियो देख बोले नेटीजेंस - इतना एटीट्यूड

Shahid Kapoor Video: शाहिद कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जो तेजी से यूजर्स का ध्यान खींच रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 22 May 2025 5:29 PM IST
Shahid Kapoor Video
X

Shahid Kapoor Video

Shahid Kapoor Video: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्में रिलीज होने की लाइन में लगीं हुईं थीं, दर्शक और फैंस इंतजार कर रहें हैं कि कब शाहिद कपूर की फिल्म थिएटरों में दस्तक देगी। वहीं अब अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी वजह से उन्हें फैंस की नफरतों का सामना करना पड़ रहा है, दरअसल वीडियो में शाहिद कपूर अपने एक फैन पर भड़कते दिखाईं दे रहें हैं, चलिए आपको भी शाहिद कपूर का वायरल हो रहा वीडियो दिखाते हैं।

शाहिद कपूर वीडियो वायरल (Shahid Kapoor Viral Video)

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, वहीं अब उनका एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जो तेजी से यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहिद कपूर को पपराजी द्वारा मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। जहां पपराजी शाहिद कपूर को अपने कैमरों में रिकॉर्ड कर रही थी, वहीं कुछ दूर पर एक फैन भी शाहिद कपूर की एक झलक को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा था, शाहिद कपूर जैसे ही उस फैन के पास पहुंचें, उन्होंने उसे चिल्ला दिया। गुस्से में कहा - ओ भाई। इस दौरान शाहिद कपूर के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा है।

शाहिद कपूर का ये वीडियो इंटरनेट पर छा गया है और अब फैंस के साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स भी शाहिद कपूर की आलोचना कर रहें हैं। एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, "ये खुद को समझता क्या है।" दूसरे ने लिखा, "क्यों भाव देते हो, इन स्टूपिड लोगों को।" तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "इतना एटीट्यूड, अटेंशन ही मत दो इन्हें।" चौथे ने लिखा, "ये कुछ ज्यादा ही एटीट्यूड में रहता है।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "ये क्या खुद को अमिताभ बच्चन समझता है।"

शाहिद कपूर वर्कफ्रंट (Shahid Kapoor Upcoming Films)

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म देवा में नजर ये थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया था। वहीं अब शाहिद कपूर के पास कई बेहतरीन फिल्में हैं। अर्जुन उस्तरा और फर्जी 2 उनकी मच अवेटेड फिल्म है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story