No Entry 2 Star Cast: नो एंट्री 2 में नजर आएंगी टोटल 9 एक्ट्रेसस, अनीस बज्मी ने दिया बड़ा अपडेट

No Entry 2 Movie Update: नो एंट्री 2 को निर्देशित करने जा रहे डायरेक्टर अनीस बज्मी ने खुद फिल्म पर बड़ा अपडेट दिया है, आइए बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 1 July 2025 3:29 PM IST
No Entry 2 Movie Update
X

No Entry 2 Movie Update

No Entry 2 Movie Update: साल 2005 में आई सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नो एंट्री की आज भी खूब चर्चा होती है, जी हां! ये एक ऐसी फिल्म है, जिसे आज भी दर्शक उसी उत्सुकता के साथ देखते हैं। इतने सालों बाद नो एंट्री के मेकर्स इस फिल्म का सिक्वल बना रहें हैं, फिल्ममेकर बोनी कपूर ने खुद नो एंट्री के सीक्वल पर मुहर लगा दी थी, वहीं अब नो एंट्री 2 को निर्देशित करने जा रहे डायरेक्टर अनीस बज्मी ने खुद फिल्म पर बड़ा अपडेट दिया है, आइए बताते हैं।

नो एंट्री 2 अपडेट (No Entry 2 Latest Update)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नो एंट्री 2 फिल्म में अर्जुन कपूर, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन नजर आ सकते है, लेकिन कुछ समय पहले खबरें आईं थीं कि दिलजीत दोसांझ ने फिल्म छोड़ दी है, इसकी वजह क्रिएटिव मतभेद बताया गया। हालांकि अब तक कन्फर्म नहीं है कि ये खबर सच थी या झूठ। वहीं इसी बीच अनीस बज्मी ने फिल्म पर नया अपडेट शेयर किया है। अनीस बज्मी ने बताया कि यह बहुत ही जल्द फ्लोर पर जाने वाली है, फिल्म को लिखने और शूट प्लान करने में बहुत अधिक समय लग गया, लेकिन अब हम बहुत ही जल्द शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही यह भी जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म में 9-10 अभिनेत्रियां नजर आने वालीं हैं, जिसमें से सिर्फ अदिति राव हैदरी और तमन्ना भाटिया का नाम ही कन्फर्म हुआ है।


नो एंट्री 2 स्टार कास्ट (No Entry 2 Star Cast)

जानकारी के लिए बता दें कि 2005 में आई फिल्म नो एंट्री में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान और ईशा देओल जैसे बेहतरीन एक्टर्स नजर आए थे, लेकिन वहीं नो एंट्री 2 की बात करें तो मेकर्स नए एक्टर्स को कास्ट करने वाले हैं, हालांकि अब तक स्टार कास्ट से पर्दा नहीं उठा है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने जा रही ये फिल्म कब रिलीज होगी, इसे लेकर अब तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story