Param Sundari Song Bheegi Saree: परम सुंदरी का नया रोमांटिक नंबर रिलीज, दिखी सिद्धार्थ-जान्हवी की हॉट केमिस्ट्री

Param Sundari Song Bheegi Saree: परम सुंदरी का नया गाना भीगी साड़ी (Bheegi Saree Song) रिलीज कर दिया गया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की हॉट केमिस्ट्री पर्दे से आग लगा रही है।

Shivani Tiwari
Published on: 8 Aug 2025 2:59 PM IST
Param Sundari Song Bheegi Saree
X

Param Sundari Song Bheegi Saree

Param Sundari Song Bheegi Saree: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी की रिलीज का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहें हैं, फिल्म अब तक थिएटरों में रिलीज हो गई होती, लेकिन मेकर्स बार-बार रिलीज़ डेट आगे बढ़ा रहें हैं, लेकिन अब जाकर फाइनल रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है, जी हां! परम सुंदरी 29 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। वहीं इसी बीच आज परम सुंदरी का नया गाना भीगी साड़ी (Bheegi Saree Song) रिलीज कर दिया गया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की हॉट केमिस्ट्री पर्दे से आग लगा रही है।

परम सुंदरी का नया गाना भीगी साड़ी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी का नया रोमांटिक सॉन्ग भीगी साड़ी आज रिलीज कर दिया गया है, इसकी जानकारी सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दी। गाना रिवील करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "प्यार की बरसात लेकर... भीगी भीगी साड़ी इज हियर।" भीगी साड़ी गाना बेहद प्यारा है, जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, दोनों बारिश में भीगकर एक-दूसरे के साथ रोमांस कर रहें हैं। वहीं इस गाने की खास बात यह है कि गाने को श्रेया घोषित और अदनान सामी ने अपनी आवाज दी है।

भीगी साड़ी गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं बता दें कि भीगी साड़ी के पहले परम सुंदरी का परदेसिया गाना रिलीज हुआ था, जो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है, साथ ही दर्शक जमकर रील भी बना रहें हैं। वहीं अब भीगी साड़ी गाना भी दर्शकों के दिलों पर छाने को तैयार है।

परम सुंदरी स्टार कास्ट एंड रिलीज़ डेट (Param Sundari Movie Release Date)

अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म परम सुंदरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा का रोमांटिक अंदाज नजर आएगा, वह पहली बार जान्हवी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। मैडॉक फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की जा रही इस रोमांटिक फिल्म का निर्देशन अनूप जलोटा ने किया है। परम सुंदरी 25 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म 29 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story