TRENDING TAGS :
Parineeti Chopra-Raghav Chadha का बेटा कितना अमीर? जानिए
Parineeti Chopra-Raghav Chadha Son: चलिए हम आपको बताते हैं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की नेटवर्थ के आधार पर उनका बेटा कितना अमीर है।
Parineeti Chopra-Raghav Chadha Net Worth: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की खुशी आज सातवें आसमान पर होगी, और हो भी क्यों ना? इतनी खुशी की बात जो है। दरअसल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर 19 अक्टूबर को नए मेहमान का आगमन हुआ है, परिणीति ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है, इस बात की जानकारी कपल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। राघव चड्ढा ने एक खूबसूरत पोस्ट के साथ बताया कि उनका बेटा आ चुका है और अब उनके पास सब कुछ है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस न्यूली पेरेंट्स को बधाईयां देने का तांता लग चुका है, वहीं चलिए इसी बीच हम आपको बताते हैं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की नेटवर्थ के आधार पर उनका बेटा कितना अमीर है।
कितना अमीर है परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा का बेटा (Parineeti Chopra Raghav Chadha Baby Boy)
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों का करियर एक दूसरे से बिल्कुल अलग है, जहां परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकीं हैं, वहीं राघव चड्ढा भी राजनीति की दुनिया का एक जाना माना नाम हैं। ऐसे में दोनों ही अच्छी खासी कमाई करते हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जिंदगी का नया चैप्टर आज से शुरू हो चुका है, घर में बेटे के जन्म से पूरा परिवार ही खुशियां मना रहा है, दिवाली का जश्न तो चल ही रहा था और अब बेबी बॉय के आगमन से जश्न का माहौल चार गुना बढ़ने वाला है।
फिलहाल अब यदि आपको ये बताएं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की नेटवर्थ के आधार पर उनका न्यू बॉर्न बेबी बॉय कितना अमीर है तो वह पैदा होते ही करोड़ो का मालिक बन चुका है। जी हां! परिणीति चोपड़ा करोड़ों की मालकिन हैं, उनके पास आलीशान बंगला है, कई लग्जरी कारें हैं, वे फिल्मों को एक्टिंग के साथ ही प्रमोशन के जरिए भी मोटे पैसे छापती हैं, वहीं अब तो परिणीति चोपड़ा ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू कर दिया है, जिससे भी उनकी अच्छी खासी कमाई होती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा की टोटल नेटवर्थ करीब 74 करोड़ रुपए है।
वहीं अब यदि राघव चड्ढा की नेटवर्थ के बारे में बताएं तो दिल्ली में उनका एक बेहद आलीशान घर है, जिसकी कीमत 36 लाख रुपए है, इसके अलावा भी उनके पास कई महंगी गाड़ियां है, राघव चड्ढा की नेटवर्थ कुल 50 लाख रुपए आंकी गई है। इस तरह से देखा जाए तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की टोटल नेटवर्थ 74 करोड़ 50 लाख है, जिसके अनुसार उनका न्यू बॉर्न बेटा भी 74 करोड़ 50 लाख की संपत्ति का मालिक है।


