Pawan Singh Video: धनश्री के लिए साड़ी-कंगन लेकर पहुंचें पॉवर स्टार, फैंस ने मारा ताना- बीवी रो-रो..

Pawan Singh Video: पवन सिंह धनश्री वर्मा के लिए एक खास तोहफा लेकर पहुंचे, जिसे देख अब कुछ यूजर्स उन्हें ताना मारने में जुट चुके हैं, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 17 Oct 2025 8:57 PM IST
Pawan Singh Video
X

Pawan Singh Video

Pawan Singh Video: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह गर्दा उड़ाए हुए हैं, जी हां! अभी हाल ही में वे राइज एंड फॉल रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले में नजर आए, जिसमें उन्होंने चार चांद ही लगा दिया। पवन सिंह ने ग्रैंड फिनाले में अपनी खास पेशकश दी, उन्होंने आईं नई गाने पर जबरदस्त डांस किया, और हंसी का जोरदार तड़का लगाया। वहीं पवन सिंह धनश्री वर्मा के लिए एक खास तोहफा लेकर पहुंचे, जिसे देख अब कुछ यूजर्स उन्हें ताना मारने में जुट चुके हैं, आइए जानते हैं।

धनश्री वर्मा के लिए तोहफा लेकर पहुंचें पवन सिंह (Pawan Singh Dhanashree Verma Video)

Rise And Fall रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले एपिसोड बहुत ही जबरदस्त रहा, खास तौर पर पवन सिंह की मौजूदगी ने फिनाले एपिसोड को और अधिक मजेदार बना दिया था। पवन सिंह ग्रैंड फिनाले में कुछ खास तोहफा लेकर पहुंचें, उनका ये तोहफा धनश्री वर्मा के लिए था। जी हां! पवन सिंह ने धनश्री वर्मा को साड़ी के साथ ही बिंदी और चूड़ी दी। दरअसल पवन सिंह जब इस शो में थे तो उन्होंने धनश्री वर्मा को कहा था कि वे उन्हें साड़ी देंगे, ऐसे में अपने वादे को पूरा करते हुए पवन सिंह धनश्री के लिए फिनाले में साड़ी लेकर पहुंचे।

पवन सिंह ने बेहद ही प्यार से धनश्री को लाया हुआ तोहफा भेंट किया, जिसके बाद धनश्री वर्मा ने उन्हें धन्यवाद भी कहा। पवन सिंह ने गिफ्ट देने के साथ यह भी कहा कि वे बिंदी माथे से सटा कर लगाएं। पवन सिंह की ये क्लिप इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है और यूजर्स पवन सिंह को ताना मारने में पीछे नहीं हट रहें हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन (Pawan Singh Fans)

पवन सिंह के इस वीडियो पर रिएक्ट करते हैं एक यूजर ने लिखा, "अपनी पत्नी ज्योति सिंह के लिए इतना इमोशन रहता तो कितना अच्छा लगता।" दूसरे ने लिखा, "काश आप ये अपनी बीवी को देते तो कितना अच्छा होता।" तीसरे ने लिखा, "बीवी रो रोकर मर जाए, लेकिन इसे देखो।" चौथे ने लिखा, " अपनी पत्नी को आज तक नहीं दिया होगा।" इसी तरह कई कमेंट्स पढ़ने को मिल रहा है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story