TRENDING TAGS :
Pawan Singh New Song: विवादों के बीच भी पवन सिंह छाए, नए गाने में दो हसीनाओं संग किया रोमांस
Pawan Singh New Song: पवन सिंह का नया गाना ‘कमरिया पर साड़ी’ रिलीज हो गया है। इस सॉन्ग में पवन सिंह एक नहीं बल्कि दो-दो हसीनाओं के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
Pawan Singh New Song
Pawan Singh New Song: भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद के बीच उनका नया गाना रिलीज हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। जहां एक तरफ दोनों के बीच रिश्तों को लेकर बयानबाज़ी तेज़ है, वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह अपने म्यूजिक करियर में व्यस्त हैं और लगातार नए गाने रिलीज़ कर रहे हैं।
दरअसल, पवन सिंह का नया गाना ‘कमरिया पर साड़ी’ रिलीज हो गया है। इस सॉन्ग में पवन सिंह एक नहीं बल्कि दो-दो हसीनाओं के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। गाने के बोल और म्यूजिक दोनों ही काफी बोल्ड और एनर्जेटिक हैं। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उनके लिए प्यार जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “पावर स्टार आप हैं, कोई टेंशन मत लीजिए, जो होगा अच्छा ही होगा।” वहीं एक अन्य ने कहा कि जय हो पवन भैया की! ऐसे ही चमकते रहिए और हेटर्स को जवाब दीजिए।
निजी जिंदगी में हालात शांत नहीं
सिंगर पवन सिंह की निजी जिंदगी में इस समय हालात बिल्कुल शांत नहीं हैं। पत्नी ज्योति सिंह लगातार उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगा रही हैं। ज्योति का कहना है कि वह जनता के कहने पर अपने रिश्ते को एक मौका देना चाहती थीं, लेकिन पवन ने कभी उन्हें सम्मान नहीं दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि सिंगर उनके होते हुए दूसरी महिलाओं के साथ होटल में जाते थे।
वहीं, पवन सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ज्योति सिंह यह सब बिहार विधानसभा चुनाव में फायदा पाने के लिए कर रही हैं। उनका कहना है कि ज्योति चाहती थीं कि वह उन्हें चुनाव लड़वाने में मदद करें, जो संभव नहीं था। इस बीच, विवाद बढ़ने के बाद ज्योति सिंह ने खुदकुशी की धमकी भी दी है और सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की है।
बता दें कि दोनों के बीच तलाक का केस आरा फैमिली कोर्ट में चल रहा है और वे लंबे समय से अलग रह रहे हैं। विवादों के बावजूद, पवन सिंह का नया गाना ट्रेंड कर रहा है, जिससे एक बार फिर साबित होता है कि फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता अब भी बरकरार है।


