Raid 2 Twitter Review: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 दर्शकों को कितनी आई पसंद देखें ट्वीटर रिव्यू

Raid 2 Twitter Review: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, फिल्म के रिलीज होने के बाद ट्वीटर पर दर्शकों की राय आनी शुरू हो चुकी है

Shikha Tiwari
Published on: 1 May 2025 9:30 AM IST
Raid 2 Twitter Review
X

Raid 2 Twitter Review (Image Credit- Social Media)

Raid 2 Review: 2018 में रिलीज हुई फिल्म रेड जिसमें अजय देवगन अमय पटनायक के रूप में नजर आए थे। तो वहीं इस फिल्म में उनकी लड़ाई एक भ्रष्ट बाबा के खिलाफ थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। अब फिल्म के 7 साल पूरे हो जाने के बाद इसका सीक्वल आ रहा है। Raid 2 जोकि आज यानि 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म Raid 2 दर्शकों ने फिल्म देखने के बाद राय देनी शुरू कर दी है।

रेड 2 ट्वीटर रिव्यू (Raid 2 Twitter Review In Hindi)-

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। आज यानि 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को देखने के बाद एक बार भी बोरियत नहीं महसूस हुई है। काफी समय बाद बॉलीवुड में एक बेहतरीन फिल्म है। रेड 2 में अजय देवगन अमेय पटनायक के छापों की एक और कहानी है। जिनके कारनामे पिछली बार दर्शकों ने 2018 में देखे थे। अब एक बार फिर से राजकुमार गुप्ता ने एक बेहतरीन कहानी के साथ 2025 में सिनेमाघरों में वापसी की है। रेड 2 की कहानी और फिल्म में जिस तरह से अजय देवगन और रितेश देशमुख ने अभिनय किया है। वो काबिले तारीफ है। इस बार अमेय पटनायक की लड़ाई एक भ्रष्ट नेता के साथ है। जिसकी भूमिका में रितेश देखमुख नजर आए हैं। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने ट्वीटर पर रिव्यू देना शुरू कर दिया है।

फिल्म को देखने के बाद मशहूर मूवी क्रिटिक्स तरण आदर्श ने रिव्यू दिया है। तरण आदर्श ने इस फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार्स दिए हैं। तो वहीं फिल्म के सकेंड हॉल्फ को काफी बेहतरीन बताया है। अजय देवगन और रितेश देशमुख की एक्टिंग की तारीफ की है।

तो वहीं रेड 2 को देखने के बाद एक रिव्यूर ने बोला है। वॉट एक मूवी यॉर, पैसा वसूल मूवी है, अजय देवगन ने फाड़ डाला है।


1 / 9
Your Score0/ 9
Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story