Stree 3 Release Date: राजकुमार राव ने उठाया पर्दा, जानिए कब आ रही स्त्री 3

Stree 3 Release Date: राजकुमार ने स्त्री 3 की रिलीज से जुड़ा हिंट दे दिया है, आइए जानते हैं कि स्त्री 3 पर राजकुमार राव ने क्या हिंट दिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 15 Aug 2025 12:16 PM IST
Stree 3 Release Date: राजकुमार राव ने उठाया पर्दा, जानिए कब आ रही स्त्री 3
X

Stree 3 Release Date: हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 की रिलीज को पूरे एक साल हो चुके हैं, जी हां! पिछले साल आज ही के दिन स्त्री 2 बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था, लंबे समय तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी थी, इसके बाद ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्म को काफी प्यार मिला। स्त्री 2 की रिलीज से पहले ही मेकर्स ने हिंट दे दिया था कि स्त्री 3 भी आएगी, वहीं अब राजकुमार ने स्त्री 3 की रिलीज से जुड़ा हिंट दे दिया है, आइए जानते हैं कि स्त्री 3 पर राजकुमार राव ने क्या हिंट दिया है।

राजकुमार राव ने स्त्री 3 पर दिया हिंट

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 884.45 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म के साथ ही इसके गानों ने भी दर्शकों के बीच जबरदस्त धमाल मचाया था। वहीं अब दर्शकों को इंतजार स्त्री 3 का है, इसी बीच राजकुमार राव ने खुद स्त्री 3 से जुड़ा हिंट दे दिया है।

राजकुमार राव ने स्त्री 2 के एक साल पूरे होने का जश्न मनाया है, उन्होंने स्त्री 2 के एक साल होने के उपलक्ष्य में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इस दिन, पिछले साल,लाइट डिम और स्क्रीन जल उठा था और इस तरह इतिहास रच उठा था...मोस्ट लव्ड फिल्म स्त्री 2 को हुए एक साल...आपके प्यार के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।" साथ ही स्त्री 3 के बारे में हिंट देते हुए राजकुमार राव ने आगे लिखा, "बहुत जल्दी मिलेंगे स्त्री 3 के साथ... बिक्की प्लीज़।" राजकुमार राव ने हिंट दे दिया है कि स्त्री 3 जल्द ही आ सकती हैं।

क्या होगी स्त्री 3 की कहानी

स्त्री 3 से जुड़ा मेकर्स कई हिंट दे चुके हैं, जैसे कि कहानी में कई सारे ट्विस्ट होंगे, और इस बार डर चार गुना होगा। वहीं राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ही लीड रोल में होंगे, जहां तक है फिल्म में सभी कलाकार पुराने ही रहेंगे, कुछ नए किरदारों को लिया जा सकता है। मेकर्स स्त्री 2 के समय ही बता चुके हैं कि स्त्री 3 की स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो चुकी है, यानी कि शूटिंग जल्द ही शुरू हो सकती है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story