Dil Pe Chalai Churiya Gana: राजू कलाकार का दिल पे चलाई छुरियां गाना रिलीज, अंजली अरोड़ा ने दिखाया जलवा

Dil Pe Chalai Churiya Gana: राजू कलाकार का पहला म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हो गया, जिसका नाम दिल पे चलाई छुरियां ही है।

Shivani Tiwari
Published on: 14 July 2025 12:34 PM IST
Dil Pe Chalai Churiya Gana
X

Dil Pe Chalai Churiya Gana

Dil Pe Chalai Churiya Gana: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से दिल पे चलाई छुरियां गाना जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है, वैसे बता दें कि ये गाना बेहद पुराना है, लेकिन इसकी चर्चा इन दिनों इसलिए हो रही है क्योंकि एक शख्स ने दो पत्थर बजाते हुए इस गाने को गाया, जिसके बाद उस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ कि उस पर करोड़ों व्यूज आए। लगभग हर कोई ट्रेंड कर रहे वीडियो दिल पे चलाई छुरियां पर रील बना रहा है, बता दें कि जिस शख्स ने ये गाना गाया है, उसका नाम राजू कलाकार है, वहीं अब इस वायरल गाने का नया वर्जन म्यूजिक वीडियो के तौर पर रिलीज हो गया है, जिसमें अंजली अरोड़ा नजर आ रहीं हैं।

दिल पे चलाई छुरियां म्यूजिक वीडियो (Dil Pe Chalai Churiya Trending Song)

दिल पे चलाई छुरियां गाना गाकर फेमस हुए राजू कलाकार इस समय डिमांड में हैं, वे इंडस्ट्री के बड़े बड़े लोगों के मिल रहें हैं। वहीं अब उनका पहला म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हो गया, जिसका नाम दिल पे चलाई छुरियां ही है। म्यूजिक वीडियो में राजू कलाकार भी नजर आ रहें हैं। इस गाने को अंजली अरोड़ा पर फिल्माया गया है। अंजली अरोड़ा गाने में अपना गजब का अंदाज दिखा रहीं हैं।


दिल पे चलाई छुरियां गाना रिलीज होते ही चर्चाओं में आ चुका है, अंजली अरोड़ा गजब का डांस करते दिख रहीं हैं, वहीं राजू कलाकार भी अपना फुल स्वैग दिखा रहे हैं। राजू कलाकार और अंजली अरोड़ा के साथ ही गाने में राजन, ऋषभ और दीपक नजर आ रहें हैं। दिल पे चलाई छुरियां म्यूजिक वीडियो को मुदस्सर खान ने डायरेक्ट किया है। बताते चलें कि गाने को टी सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। दिल पे चलाई छुरियां गाना कुछ घंटे पहले ही रिलीज किया गया है और इस पर ताबड़तोड़ व्यूज आना शुरू हो गया है, दर्शक गाने की तारीफ भी कर रहें हैं, देखना होगा कि अब इस ट्रेडिंग गाने पर कितना व्यूज आता है।

1 / 10
Your Score0/ 10
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story