Saiyaara Movie होगी सुपर डुपर हिट, रिलीज से पहले ही चल गया पता

Saiyaara Movie Superhit: सैयारा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट होने वाली है, आइए जानते हैं क्यों।

Shivani Tiwari
Published on: 17 July 2025 8:05 PM IST
Saiyaara Movie Superhit
X

Saiyaara Movie Superhit

Saiyaara Movie Superhit: 18 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही फिल्म सैयारा को लेकर जबरदस्त हाइप बनी हुई है, फिल्म को एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और बहुत ही धड़ल्ले से युक्त बिक रही है। सैयारा एक म्यूजिकल लव स्टोरी है, इस फिल्म का ट्रेलर देख लोगों को आशिकी 2 मूवी की याद आ गई है, कुछ दर्शक तो इसे आशिकी 3 मान बैठे हैं। फिल्म में एक फ्रेश जोड़ी नजर आने वाली है, जी हां! अहान पांडे और अनीत पड्डा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखन के लिए हर कोई एक्साइटेड है, वहीं जिस तरह का क्रेज फिल्म को लेकर देखने को मिल रहा है, यही चर्चा हो रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट होने वाली है, आइए जानते हैं क्यों।

सैयारा मूवी होगी सुपरहिट (Saiyaaraa Film First Day Collections)

सैयारा मूवी को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज देखते बन रहा है, मोहित सूरी ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। सैयारा मूवी इस वजह से भी सुर्खियों में बनीं हुई है क्योंकि फिल्ममेकर्स ने इसके प्रमोशन के लिए अलग ही रूल चुना है, जी हां! फिल्म की टीम द्वारा प्रमोशन ही नहीं किया जा रहा है, फिल्म के लीड एक्टर्स पूरी तरह से मीडिया की नजरों से दूर हैं। जितना भी क्रेज दर्शकों के बीच बना हुआ है, वह सिर्फ गानों और ट्रेलर की वजह से है।


सैयारा मूवी के गाने सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेंड कर रहें हैं, वहीं ट्रेलर भी दर्शकों को बेहद पसंद आया है। जिस तरह से फिल्म को लेकर फैंस और दर्शक उत्साहित हैं, उसे देख यही कयास लगाया जा रहा है कि सैयारा मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर सकती है, आंकड़ों के अनुसार ओपनिंग डबल डिजिट से होने वाली। इसी के साथ ही, सैयारा मूवी अभी तक रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन इसके मिड नाइट शो की डिमांड भी की गई है, जी हां! दर्शकों की डिमांड पर सैयारा मूवी का मिड नाइट शो भी शुरू कर दिया गया है। फिल्म अपनी रिलीज़ की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने के लिए तैयार है, फिल्म क्रिटिक्स का कहना है कि फिल्म ओपनिंग डे पर बंपर कमाई करेगी ही, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी इसका जबरदस्त जलवा देखने को मिलेगा। सैयारा मूवी को कल से आप अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकेंगे।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story