TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

शाहरुख खान को बर्थडे गिफ्ट: बुर्ज खलीफा पर दिखी तस्वीर, एक्टर ने कही ये बड़ी बात

शाहरुख खान के इस खास दिन पर दुबई में उन्हें खास तोहफा मिला, जिसको पाकर शाहरुख़ काफी खुश नजर आए। दरसल, दुबई में बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान की कई तस्वीरें भी दिखाई गईं।

Newstrack
Published on: 3 Nov 2020 6:31 AM GMT
शाहरुख खान को बर्थडे गिफ्ट: बुर्ज खलीफा पर दिखी तस्वीर, एक्टर ने कही ये बड़ी बात
X
शाहरुख खान के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा

मुंबई: हिन्दी फिल्मों में बादशाह के नाम से मशहूर स्टार शाहरूख़ खान अब 55 साल के हो गए हैं। 2 नवंबर को उन्होंने अपना 55वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर वे अपनी फैमिली के साथ दुबई में थे। किंग खान के बर्थडे पर भारत में ही नहीं बल्कि विदेशी फैंस ने भी उन्हें जन्मदिन की खूब सारी बधाइयां दीं।

ये भी पढ़ें: अंडा शौकि़न लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सर्दियों में अंडे की उछाल में आयी गिरावट

शाहरुख के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा

शाहरुख खान के इस खास दिन पर दुबई में उन्हें खास तोहफा मिला, जिसको पाकर शाहरुख़ काफी खुश नजर आए। दरसल, दुबई में बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान की कई तस्वीरें भी दिखाई गईं। इससे जुड़े फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।



सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

रोमांस के किंग ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें उनके बैकग्राउंड में बुर्ज खलीफा नजर आ रहा है। उस पर शाहरुख खान की फिल्मों के अलग-अलग किरदारों की वीडियो चल रही हैं और लिखा है- हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान। किंग खान ने तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ''खुद को दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर देखकर खुशी हो रही है। मेरे दोस्त मोहम्मद अलाबार ने मुझे मेरी अगली फिल्म से पहले ही बड़े पर्दे पर दिखा दिया। दुबई में मेरा अपना मेहमान होने के नाते, मेरे बच्चे इससे काफी प्रभावित हुए हैं. वहीं, दूसरी तरफ मैं भी इससे बहुत प्यार कर रहा हूं।''

ये भी पढ़ें: गिलगित-बाल्टिस्तान को लेकर भारत ने उठाया बड़ा कदम, पाकिस्तान में हलचल तेज



हालांकि ये पहली बार नहीं है जब बादशाह खान के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा इस कदर उनके रंग में रंग गया हो। इससे पहले भी उनके जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा ने उन्हें शानदार अंदाज में बधाई दी थी।

ये भी पढ़ें: MP उपचुनावः मुरैना में पोलिंग एजेंट से मिलकर लौट रहे 2 लोगों पर अटैक, फायरिंग

Newstrack

Newstrack

Next Story