Nikita Roy Trailer: परेश रावल से भिड़ी सोनाक्षी सिन्हा, निकिता रॉय फिल्म का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज

Nikita Roy Trailer Release: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय का ट्रेलर सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है, जिसे देख दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए हैं, आइए आपको भी दिखाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 11 Jun 2025 6:00 PM IST
Nikita Roy Trailer Release
X

 Nikita Roy Trailer Release 

Nikita Roy Movie Trailer: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा किसी ना किसी कारणवश अक्सर खबरों में बनीं रहतीं हैं, हालांकि पिछले कुछ दिनों से वे अपनी फिल्म निकिता रॉय की वजह से चर्चाओं में हैं, उनकी इस फिल्म का ट्रेलर बुधवार यानी आज सामने आने वाला था और अब ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय का ट्रेलर सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है, जिसे देख दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए हैं, आइए आपको भी दिखाते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की निकिता रॉय का ट्रेलर (Nikita Roy Film Trailer)

सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म निकिता रॉय का ट्रेलर सोशल मीडिया पर जारी हो गया है। ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा अभिनेता परेश रावल से भिड़ते नजर आ रहीं हैं। जी हां! ट्रेलर की शुरुआत सोनाक्षी सिन्हा की आवाज से होती है, जहां वे कह रहीं हैं - क्या आप में से कोई भी घोस्ट में विश्वास करता है? इसके बाद एक डरावनी जगह पर टॉर्च लेकर कुछ ढूंढते नजर आतीं हैं, तभी उनके सामने घोस्ट आता है वे डर जाती हैं, इसके बाद अमरदीप अमर रहें के नारे की आवाज आती है, अमरदीप का किरदार परेश रावल निभा रहें हैं। वे कहते हैं - हम सब अपना अपना सत्य ढूंढते हैं, आधा सच तो हमारे सामने होता ही है, पूरे सच की तलाश में हम भटकते रहते हैं। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री होती है, वे किसी सच की तलाश में इधर उधर भटक रहीं थीं और उन्हें बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सोनाक्षी सिन्हा परेश रावल का सच दुनिया के सामने लाने की बात कर रहीं हैं। फिल्म की कहानी सस्पेंस, डर और ड्रामे से भरपूर होने वाली है।

सोनाक्षी सिन्हा फिल्म निकिता रॉय की रिलीज डेट (Sonakshi Sinha Film Nikita Roy)

सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म निकिता रॉय में उनके साथ ही अभिनेता परेश रावल, अर्जुन रामपाल, सुहैल नय्यर भी अहम किरदार निभाते दिखाईं देंगे। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय का निर्देशन कुश एस सिन्हा (Kussh S Sinha) कर रहें हैं, जो कि सोनाक्षी सिन्हा के भाई हैं। कुश सिन्हा की ये डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है, वे निकिता रॉय फिल्म से निर्देशन की दुनिया में अपना कदम रख रहें हैं। वहीं इसे निक्की खेमचंद भगनानी, किंजल आहूजा घोन और विक्की भगनानी द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा निकिता रॉय नामक किरदार निभा रहीं हैं, फिल्म 27 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।




1 / 6
Your Score0/ 6
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story