Thamma Day 6 Collection: थामा लगा रही है दहाड़, छठें दिन भी तगड़ा रहा कलेक्शन

Thamma Day 6 Box Office Collections: चलिए जानते हैं कि थामा मूवी का छठवां दिन का कलेक्शन कितना होने वाला है, आंकड़े क्या कहते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 26 Oct 2025 6:49 PM IST
Thamma Day 6 Collection: थामा लगा रही है दहाड़, छठें दिन भी तगड़ा रहा कलेक्शन
X

Thamma Day 6 Collection: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है, हालांकि फिल्म का ओपनिंग डे का कलेक्शन जितना धमाकेदार रहा, उसके बाद से कलेक्शन डाउन ही होता जा रहा है, हालांकि फिर भी कुल मिलाकर फिल्म अच्छा ही कलेक्शन कर रही है। थामा मूवी की रिलीज को एक हफ्ते होने वाला है, आज इस फिल्म की रिलीज का छठा दिन है, चलिए जानते हैं कि थामा मूवी का छठवां दिन (Thamma Day 6 Collection) का कलेक्शन कितना होने वाला है, आंकड़े क्या कहते हैं।

थामा मूवी का 6वें दिन का कलेक्शन (Thamma Day 6 Box Office Collections)

मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा (Thamma Audience Reaction) को बहुत ही जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, फिल्म क्रिटिक्स के साथ ही दर्शकों से भी फिल्म को पॉजिटिव प्रतिक्रिया ही मिल रही है। खासतौर पर वरुण धवन का कैमियो मूवी में बहुत अधिक पसंद किया जा रहा है, वहीं चलिए अब आपको बताते हैं कि थामा मूवी का छठवें दिन का कलेक्शन कितना रहा।


आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 25.11 करोड़ रुपए का बिजनेस किया, दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 19.23 करोड़ रुपए रहा, तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन और कम हो गया, तीसरे दिन फिल्म ने 14.45 करोड़ रुपए कमाए। वहीं चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन और गिरा, फिल्म ने महज 12.66 करोड़ रुपए कमाए। हालांकि थामा का पांचवें दिन का कलेक्शन थोड़ा बढ़ा, क्योंकि 5वें दिन फिल्म ने लगभग 13.5 करोड़ रुपए कमाए और अब छठें दिन की रिपोर्ट भी आ गई है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छठें दिन फिल्म को वीकेंड का पूरा फायदा मिलने वाला है, कहा जा रहा है कि छठें दिन थामा करीब 15 करोड़ तक का कारोबार कर सकती है, हालांकि इन आंकड़ों में बदलाव भी हो सकते हैं। वहीं इसी के साथ ही अब यदि आपको थामा के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बताएं तो थामा ने 5 दिनों में दुनियाभर में करीब 117 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। यानी कि थामा का जादू दुनिया भर के दर्शकों के बीच छाया हुआ है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story