The Bengal Files Collection Day 1: विवादों में घिरी द बंगाल फाइल्स जाने कितना करेगी कलेक्शन

The Bengal Files Advance Booking Report: द बंगाल फाइल्स के एडवांस बुकिंग में कितने बिके टिकट

Shikha Tiwari
Published on: 2 Sept 2025 3:26 PM IST
The Bengal Files Advance Booking Report
X

The Bengal Files Collection Day 1 (Image Credit-Social Media)

The Bengal Files Advance Booking Report: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स जिसको लेकर लगातार विवाद हो रहे हैं। फाइनली रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर जब रिलीज किया गया था। उस दिन से ही फिल्म को लेकर और भी ज्यादा विवाद हो रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है, इसके साथ ही विवेक अग्निहोत्री ने एक वीडियो जारी करके ममता बनर्जी से बंगाल में फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने पर बात की है। चलिए जानते हैं The Bengal Files ने एडवांस बुकिंग के दौरान कितना कलेक्शन किया है।

द बंगाल फाइल्स कलेक्शन डे 1 (The Bengal Files Collection Day 1 In Hindi)-

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपनी आगामी फिल्म द बंगाल फाइल्स पर राज्य में प्रतिबंध न लगाने की अपील की है। विवेक अग्निहोत्री ने जोर देकर कहा है कि फिल्म का मूल्यांकन उसके राजनीतिक निहितार्थों के बजाय उसकी कलात्मक योग्यता के आधार पर किया जाना चाहिए। एक वीडियो संदेश में, उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को एक मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांत के रूप में महत्व दिया।

सोशल मीडिया पर अपनी अपील में, उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को सीधे संबोधित किया। विवेक अग्निहोत्री ने उन्हें फिल्म को न केवल क्षेत्रीय दृष्टिकोण से, बल्कि राष्ट्रीय विमर्श में एक योगदान के रूप में देखने के लिए प्रोत्साहित किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दर्शकों को फिल्म की विषयवस्तु के बारे में अपना निर्णय लेने की स्वायत्तता होनी चाहिए।

द बंगाल फाइल्स सिनेमाघरों में 5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। The Bengal Files की एडवांस बुकिंग कुछ खास नहीं चल रहा है। क्योंकि इसके साथ ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म बागी 4 भी रिलीज होगी, तो वहीं द बंगाल फाइल्स पहले दिन सिनेमाघरों में 3-4 करोड़ रूपए (The Bengal Files Day 1 Collection) तक का कलेक्शन करेगी।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story