Tommy Genesis Controversy: कौन हैं व कितनी अमीर हैं टॉमी जेनेसिस, जिन्होंने अपने गाने में उड़ाया हिंदू धर्म का मजाक, भड़के यूजर्स

Tommy Genesis Song Controversy: जानी मानी सिंगर टॉमी जेनेसिस ने अपने गाने में हिंदू धर्म का अपमान करते नजर आईं, सिर्फ हिंदू धर्म ही नहीं, बल्कि ईसाई धर्म का भी उन्होंने मजाक उड़ाया है|

Shivani Tiwari
Published on: 22 Jun 2025 1:13 PM IST
Tommy Genesis
X

Tommy Genesis 

Tommy Genesis Song True Blue: जब भी किसी फिल्म या गाने में हिंदू व अन्य किसी धर्म का मजाक उड़ाया जाता है तो दर्शकों का गुस्सा देखते बनता है, फिल्मों व उस प्रोजेक्ट को लेकर अच्छा खासा हंगामा होता है, फिल्म को बैन करने की मांग तक की जाती है, वहीं अब फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। जी हां! दरअसल एक जानी मानी सिंगर ने अपने गाने में हिंदू धर्म का अपमान करते नजर आईं, सिर्फ हिंदू धर्म ही नहीं, बल्कि ईसाई धर्म का भी उन्होंने मजाक उड़ाया है, जिसकी वजह से यूजर्स का पारा हाई हो गया है और वे उनपर जमकर बरस रहे हैं, जिन सिंगर को यूजर्स की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, उनका नाम टॉमी जेनेसिस, आइए इनके बारे में आपको डिटेल में बताते हैं।

टॉमी जेनेसिस का नया म्यूजिक वीडियो ट्रू ब्लू

टॉमी जेनेसिस एक जानी मानी रैपर और सिंगर हैं, वह कनाडियन हैं, बीते दिन उनका म्यूजिक वीडियो True Blue रिलीज हुआ, जिसकी वजह से सिंगर विवादों में आ चुकीं हैं। म्यूजिक वीडियो में उन्होंने हिंदू देवी की तरह अपना पूरे शरीर को नीले रंग से रंगा हुआ है, साथ ही सोने के गहनों और लाल बिंदी में नजर आ रहीं हैं, इतना ही नहीं, उन्होंने क्रॉस का भी अपमान किया है, जो क्रिश्चियन का सिम्बोल है, उसे वे चाटते हुए दिल रहीं हैं।


टॉमी जेनेसिस के इस म्यूजिक वीडियो पर विवाद छिड़ गया है, कमेंट बॉक्स में दर्शक उन पर बरस पड़े हैं, उन पर क्रिश्चियन और हिंदू धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है, दर्शक वीडियो पर रिपोर्ट भी कर रहें हैं। टॉमी जेनेसिस के गाने पर भड़ास निकालते हुए एक यूजर ने लिखा, "ये बहुत ही अभद्र है, हिंदू कल्चर का मजाक उड़ाना अच्छा नहीं, ये बुरी तरह फ्लॉप होगा।" दूसरे ने लिखा, "इंडिया की रेपुटेशन खराब करना बंद करो।" तीसरे ने लिखा, "दो धर्म का अपमान करना कूल नहीं....डिलीट करो इसको।" वहीं कुछ दर्शक एक-दूसरे से वीडियो को रिपोर्ट करने के लिए कह रहें हैं।

टॉमी जेनेसिस की नेट वर्थ

टॉमी जेनेसिस का पूरा नाम जेनेसिस यास्मीन मोहनराज है। टॉमी जेनेसिस रैपर होने के साथ ही एक मॉडल भी हैं । उन्होंने अपने गानों के जरिए ही लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई है। टॉमी जेनेसिस अपने म्यूजिक वीडियो के जरिए अच्छा खासा पैसा कमाती हैं, साथ ही वह मॉडलिंग भी करतीं हैं, इसके साथ यूट्यूब से भी उनकी अच्छी कमाई होती है, वह लाइव इवेंट व शोज भी करतीं हैं, जिसके लिए अच्छी खासी फीस लेती हैं। टॉमी जेनेसिस की टोटल नेटवर्थ 1.5 मिलियन है। टॉमी जेनेसिस ने 2018 में अपने म्यूजिक करियर की शुरूआत की थी। इनकी फैमिली के बारे में बताएं तो टॉमी जेनेसिस ने अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखा है, उनके घर में उनके मॉम-डैड और उनकी एक बहन भी है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story