वाह रे रईसी! जितने में आ जाए कार, उतना महंगा क्लच लेकर Cannes पहुंचीं उर्वशी रौतेला, जानिए पूरे लुक पर कितना किया खर्च

Urvashi Rautela Cannes 2025: उर्वशी रौतेला ने ऐसा ड्रेस पहना हुआ है कि उनके Cannes 2025 लुक की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है|

Shivani Tiwari
Published on: 14 May 2025 5:20 PM IST
Urvashi Rautela Cannes 2025
X

Urvashi Rautela Cannes 2025

Urvashi Rautela Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल 2025 का आगाज हो चुका है, इस बार भी बॉलीवुड की कई हसीनाएं Cannes में अपना जलवा बिखेरने वालीं हैं, वहीं हर साल की तरह उर्वशी रौतेला ने इस बार भी Cannes में अपना जलवा बिखेरा| उर्वशी रौतेला की ड्रेस खूब लाइमलाइट बटोर रही है, उन्होंने ऐसा ड्रेस पहना हुआ है कि उनके Cannes 2025 लुक की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है, खास तौर पर उनके हाथ में नजर आया क्लच कुछ ज्यादा ही लोगों का ध्यान खींच रहा है, यदि हम आपको उर्वशी रौतेला के क्लच की कीमत बताएं तो आपके होश उड़ जाएंगे।

उर्वशी रौतेला के क्लच की कीमत उड़ा देगी होश

कान फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कार्पेट पर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपने लुक से सभी का ध्यान खींचा। उर्वशी रौतेला के लुक के बारे में बताएं तो वे लाल, नीले और पीले रंग के बोल्ड रंगों में एक ड्रैमेटिक स्ट्रक्चर्ड गाउन पहने नजर आईं, वहीं इस लुक को मैचिंग करते हुए उन्होंने एक तोते के आकार का क्रिस्टल-स्टडेड क्लच लिया हुआ था। उर्वशी रौतेला के क्लच ने हर किसी का ध्यान खींचा।


उर्वशी रौतेला के हाथ में तोते का आकार का क्लच देख लोग समझ नहीं पाएं कि ये क्लच है, उन्हें लगा उर्वशी ने तोता पकड़ा हुआ है, लेकिन फिर पता चला कि तोते जैसा उन्होंने हाथ में क्लच पकड़ा है, इस तोते के आकार के क्लच की कीमत आपके होश उड़ा देगी। जी हां! मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उर्वशी रौतेला के इस क्लच की कीमत 4.68 लाख रुपये है। जी हां! 4 लाख में जहां एक आम इंसान कार खरीद ली, वहीं उर्वशी रौतेला 4 लाख का ये छोटा सा क्लच लेकर कान्स में पहुंचीं। वहीं यह भी पता चल चुका है कि उर्वशी रौतेला ने अपने पूरे लुक पर कितना रुपए खर्च किया है, सोर्सेज की मानें तो उर्वशी रौतेला के पूरे लुक पर 155.86 मिलियन खर्च किए गए हैं। कहा जा रहा है कि उर्वशी रौतेला Cannes और मेट गाला में सबसे महंगा आउटफिट पहनने का रिकॉर्ड बना चुकीं हैं। उर्वशी रौतेला के इस लुक को जहां फैंस पसंद कर रहें हैं, वहीं कुछ उनका मजाक भी उड़ा रहें हैं।

1 / 2
Your Score0/ 2
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story