Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गीतांजलि की मांग में सिंदूर भरेगा अरमान, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अपकमिंग एपिसोड में काफी ज्यादा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है|

Shivani Tiwari
Published on: 19 Aug 2025 5:01 PM IST
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming
X

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming (Photo- Social Media)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अपकमिंग एपिसोड में काफी ज्यादा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जी हां! इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि जन्माष्टमी का जश्न चल रहा है, जहां मायरा कृष्णा बनीं हुई है और अरमान व अभिरा मटकी फोड़ते हैं, अरमान व अभिरा को साथ देख पूरा परिवार खुश होता है, उन्हें एक उम्मीद नजर आती है कि अरमान व अभिरा एक हो सकते हैं, लेकिन अभिरा के एक फैसले से फिर से घरवालों के चेहरे का रंग उड़ जाएगा, आइए जानते हैं कि ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में आने वाली दिनों में क्या कुछ ट्विस्ट आएगा।

अंशुमन संग अभिरा की होगी शादी (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist)

अभिरा जन्माष्टमी पर अरमान को माफ कर देती है, वह अरमान से कहती है कि वो चाहती है कि मायरा को उसके पापा मम्मी दोनों का प्यार मिले, उसके पास सिर्फ खुशियां हो, इस वजह से वह पुरानी सारी बातों को भूल अरमान को माफ कर देगी। यह सुन अरमान बेहद खुश होता है, लेकिन इसके साथ अभिरा यह भी कहती है कि वह अंशुमन से शादी करेगी। अभिरा अंशुमन से शादी करने के लिए तैयार होकर कोर्ट में पहुंचती है, लेकिन वह कुछ कागजात ले जाना भूल जाती है, जिस वजह से अभिरा को जज वकील साब से डांट भी पड़ती है, लेकिन अभिरा कहती है कि वो शादी की एक्साइटमेंट में कागजात लाना भूल गई।


वहीं दूसरी ओर गीतांजलि एक नया बवाल खड़ा करने वाली है, जी हां! गीतांजलि को जिसका डर सता रहा था, वहीं उसके साथ हुआ, गीतांजलि परेशान थी कि कहीं मायरा उससे दूर ना हो जाए और अब मायरा अभिरा को अपनी मां मानने लगी है तो गीतांजलि को जलन हो रही है। वहीं अब गीतांजलि बड़ा कदम उठाने वाली है, गीतांजलि मायरा से कहेगी कि वह उन सबसे बहुत दूर जा रही है, गीतांजलि की ये बात मायरा अरमान को बता देगी, जिसके बाद अरमान को समझ में आएगा कि गीतांजलि कुछ गलत कदम उठाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गीतांजलि अपनी जान लेने की कोशिश करेगी, लेकिन वहां अरमान पहुंच जाएगा और उसे बचा लेगा, कहा जा रहा है कि गीतांजलि की बातें सुन अरमान उसके साथ शादी भी कर लेगा, फिलहाल क्या सच में ऐसा होगा ये देखने लायक होगा, या फिर कहानी कुछ नया मोड़ लेगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story