Gujarat: 804 करोड़ की ठगी का खुलासा! पुलिस ने साइबर ठगों के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का किया पर्दाफाश

Gujarat News: खबर गुजरात राज्य से है, जहां एक साइबर अपराध के ग्रुप का गुजरात पुलिस ने खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि ठगों ने भारतियों से 804 करोड़ की ठगी की है।

Priya Singh Bisen
Published on: 29 Sept 2025 12:37 PM IST (Updated on: 29 Sept 2025 12:53 PM IST)
Gujrat News
X

Gujrat News (photo: social media)

Gujarat News: गुजरात पुलिस ने एक विशाल अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। नेटवर्क ने भारतीय नागरिकों से 804 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने शनिवार को जानकारी दी कि इस मामले में सूरत से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह नेटवर्क पूरे भारत में लोगों को प्रभावित कर रहा था। गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने कुछ पीड़ितों को उनसे छीनी गई 5.51 करोड़ की राशि भी वापस की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह गिरोह दुबई, वियतनाम और कंबोडिया से संचालित हो रहा था। गिरोह आम जनता को 1.5 से 2 फ़ीसदी कमीशन का प्रलोभन देकर उनके बैंक खाते और सिम कार्ड प्राप्त कर लेता था। इनका दुरुपयोग साइबर धोखाधड़ी के लिए किया जाता था। गिरोह ने देशभर में 1,549 अपराध किए हैं। इस गिरोह ने नागरिकों से करीब 804 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने दिया बयान

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि गिरोह पूरे भारत में लोगों को टारगेट करता था। ठगों ने गुजरात में 141 डिजिटल अपराधों के माध्यम से 17.75 करोड़ रुपये हासिल किए।

गिरोह ने वडोदरा के एक वरिष्ठ नागरिक को प्रतिष्ठित बीमा कंपनियों के नाम पर बड़े मुनाफे का झांसा देकर ठगा। उन्हें 4.91 करोड़ रुपये वापस मिले। अहमदाबाद की एक वरिष्ठ नागरिक को ड्रग्स मामले में फंसाने की धमकी देकर 'डिजिटल अरेस्ट' किया गया। उन्हें 12 दिनों तक स्काइप पर घर में डिजिटल तरीके से रोका गया।

बता दे, गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने एक अभियान चलाया। इस कार्रवाई में, पुलिस ने सूरत से 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 65 मोबाइल फोन, 447 डेविड कार्ड, 529 बैंक खाता किट, 686 सिम कार्ड और 16 पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीनों जब्त की गई हैं।

1 / 3
Your Score0/ 3
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story