×

Namak Ke Nuksaan: ज्यादा नमक का सेवन होता है जानलेवा, यहां जानें नुकसान व कितना खाएं?

Namak Khane Ke Nuksaan: अगर डेली नमक का ज्यादा सेवन किया जाए तो इसका शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसके चलते हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 31 March 2024 5:27 AM GMT
Namak Ke Nuksaan: ज्यादा नमक का सेवन होता है जानलेवा, यहां जानें नुकसान व कितना खाएं?
X

Namak (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Salt Side Effects: नमक एक ऐसी चीज है, जिसका सेवन हर कोई रोजाना करता है। इसका ज्यादा या कम सेवन दोनों ही सेहत पर बुरा असर डालता है। इसलिए डेली लाइफ में नमक का सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। नमक में सोडियम और पोटैशियम दोनों होता है। इसमें मौजूद सोडियम शरीर में पानी का स्तर सही बनाए रखने में मददगार होता है। साथ ही यह अन्य पोषक तत्वों और ऑक्सीजन को शरीर के दूसरे अंगों तक पहुंचाने का काम भी करता है। इसलिए इसका सही मात्रा में सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि अगर डेली नमक का ज्यादा सेवन (Namak Ka Jyada Sevan) किया जाए तो इसका शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। WHO की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादा नमक खाना कई बीमारियों की वजह है। इसके चलते हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं ज्यादा नमक खाने के नुकसान (Namak Khane Ke Nuksaan)।

नमक (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ज्यादा नमक खाने के नुकसान (Side Effects Of Eating Too Much Salt)

1- हाई ब्लड प्रेशर

अगर आप रोजाना ज्यादा नमक का सेवन करते हैं तो इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। बता दें उच्च रक्तचाप से दिल का दौरा, स्ट्रोक और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

2- दिल की बीमारियों का खतरा

नमक का जरूरत से ज्यादा सेवन दिल के लिए बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं होता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। ज्यादा नमन खाने से हार्ट फेल्योर का भी खतरा बढ़ सकता है। इसलिए दिल को सेहतमंद बनाए रखने के लिए सही मात्रा में इसका सेवन करें।

3- किडनी हो सकती है डैमेज

इसके अलावा अगर आप सीमित मात्रा में नमक का सेवन नहीं करते हैं तो किडनी डैमेज भी हो सकती है। ज्यादा नमक खाने से किडनी पर दबाव पड़ सकता है और किडनी की फंक्शनिंग खराब हो सकती है।

4- ऑस्टियोपोरोसिस

नमक का अधिक और कम सेवन दोनों ही हड्डियों के लिए नुकसानदायक है। बहुत ज्यादा नमक के सेवन से कैल्शियम का उत्सर्जन यूरिन के जरिए बढ़ सकता है। इससे हड्डियों की डेंसिटी कम हो सकती है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।

5- अधिक प्यास लगना

नमक की चीजें ज्यादा खाने से मुंह सूखने लगता है और अधिक प्यास लगती है। जिससे लिक्विड का सेवन बढ़ जाता है, जो शरीर में वाटर बैलेंस को बढ़ा सकता है। इसके चलते डिहाइड्रेशन या अति-हाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कम नमक खाने के नुकसान (Side Effects Of Eating Less Salt)

नमक के नुकसान जान कई लोग पूरी तरह से इसका सेवन बंद कर देते हैं, जो कि बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। आइए जानें कम नमक खाने के नुकसान।

1- कम नमक खाने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

2- ब्रेन और हार्ट में सूजन आ सकती है।

3- सूजन के चलते सिरदर्द, कोमा और सीजर्स के अटैक आ सकते हैं।

4- टाइप 2 डायबिटीज भी हो सकती है।

5- कमजोरी, थकान और उल्टी की समस्या हो सकती है।

नमक (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए (Ek Din Mein Kitna Namak Khana Chahiye)?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना एक व्यस्क को 5 ग्राम यानी 1 चम्मच से कम नमक का सेवन करना चाहिए। वहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों को इससे भी कम नमक खाना चाहिए।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनका पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story