Ayushman Bharat: अब WhatsApp पर मिलेंगी आयुष्मान योजना की सभी सेवाएं, सरकार ने लॉन्च किया AI चैटबॉट

Ayushman Bharat WhatsApp Chatbot: इस नई सुविधा के माध्यम से अब लाभार्थियों को आयुष्मान योजना से जुड़ी कई अहम सेवाओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने या कॉल सेंटर पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी।

Priya Singh Bisen
Published on: 30 Jun 2026 11:38 AM IST (Updated on: 30 Jun 2026 11:38 AM IST)
Ayushman Bharat WhatsApp Chatbot
X

Ayushman Bharat WhatsApp Chatbot

Ayushman Bharat WhatsApp Chatbot: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के करोड़ों लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी डिजिटल पहल की है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहद सरल, तेज और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सरकार ने आधिकारिक तौर पर AI आधारित WhatsApp चैटबॉट 'आयुष्मान सारथी' लॉन्च किया है। इस नई सुविधा के माध्यम से अब लाभार्थियों को आयुष्मान योजना से जुड़ी कई अहम सेवाओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने या कॉल सेंटर पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी। वे सीधे WhatsApp के ज़रिये से 24 घंटे अपनी जरूरत की सेवाओं का बड़ा फायदा उठा सकेंगे।

WhatsApp पर मिलेगी आयुष्मान योजना की पूरी सुविधा

'आयुष्मान सारथी' चैटबॉट के माध्यम से लाभार्थी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत अपनी पात्रता (Eligibility) की जांच कर सकेंगे। इसके अलावा नया आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन, पहले से जारी कार्ड डाउनलोड करना, eKYC दोबारा कराना और आधार कार्ड को लिंक करने जैसी सेवाएं भी अब WhatsApp पर उपलब्ध होंगी।

यही नहीं, लाभार्थी अपने आयुष्मान कार्ड को जरूरत पड़ने पर लॉक या अनलॉक भी कर सकेंगे। इलाज से जुड़ा रिकॉर्ड देखना, उपलब्ध वॉलेट बैलेंस की जानकारी प्राप्त करना और अन्य कई डिजिटल सेवाएं भी इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से बहुत आसानी से मिलेंगी।

70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को भी मिलेगा बड़ा फायदा

सरकार ने इस चैटबॉट में वरिष्ठ नागरिकों का भी खास ध्यान रखा है। 70 साल या उससे ज्यादा आयु के लोगों के लिए शुरू की गई आयुष्मान वय वंदना योजना से जुड़ी सेवाएं भी इसी WhatsApp चैटबॉट के ज़रिये से उपलब्ध होंगी। इससे बुजुर्गों को सरकारी दफ्तरों में जाने की ज़रूरत कम होगी और वे घर बैठे ही अपनी स्वास्थ्य योजना से जुड़ी सुविधाओं का बड़ा फायदा उठा सकेंगे।

अस्पताल खोजने से लेकर शिकायत दर्ज करने तक मिलेगी सुविधा

'आयुष्मान सारथी' सिर्फ जानकारी देने वाला चैटबॉट नहीं है, बल्कि यह कई उपयोगी सेवाएं भी प्रदान करेगा। इसके ज़रिये लाभार्थी अपने नजदीकी पैनल वाले अस्पतालों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर किसी प्रकार की कोई दिक्कतें आती है तो वे सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं, शिकायत की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं और आवश्यकता पड़ने पर शिकायत वापस भी ले सकते हैं।

इसके अलावा अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद फीडबैक देना, कॉल बैक का अनुरोध करना और अन्य सहायता प्राप्त करना भी बहुत आसान होगा।

सरकार का दावा- सेवाएं होंगी ज्यादा तेज और पारदर्शी

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 'आयुष्मान सारथी' सुरक्षित API आधारित तकनीक पर विकसित किया गया है और यह सीधे PM-JAY के आधिकारिक प्लेटफॉर्म से जुड़ा हुआ है। इससे लाभार्थियों को रियल-टाइम जानकारी मिलेगी और सेवा वितरण पहले की तुलना में ज्यादा तेज होगा।

सरकार का मानना है कि इस पहल से शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया भी बेहतर होगी और स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी ज्यादा प्रभावी तरीके से की जा सकेगी। साथ ही सरकारी कार्यालयों पर भार भी कम होगा।

ऐसे करें 'आयुष्मान सारथी' का प्रयोग

इस नई सेवा का प्रयोग करना बहुत ही आसान है। लाभार्थी अपने मोबाइल में WhatsApp नंबर +91 72908 23838 सेव करके उस पर "HI" लिखकर भेज सकते हैं। इसके बाद चैटबॉट स्वतः सक्रिय हो जाएगा और उपलब्ध सभी सेवाओं की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी। सरकार द्वारा जारी QR कोड स्कैन करके भी इस सेवा तक पहुंचा जा सकता है।

ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ

आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में शामिल है, जिससे करोड़ों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। ऐसे में WhatsApp जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर सेवाओं की उपलब्धता योजना को और ज्यादा सुलभ बनाएगी। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों, दूर-दराज के इलाकों और डिजिटल सेवाओं का सीमित अनुभव रखने वाले लोगों के लिए यह पहल बेहद लाभकारी साबित हो सकती है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी और लाभार्थियों का वक़्त व खर्च दोनों की बचत होगी।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story