Raisins For Diabetes: क्या डायबिटीज में किशमिश खाना सुरक्षित है? जानें सेहत से जुड़े इस सवाल का सच

Raisins For Diabetes: क्या डायबिटीज के मरीज किशमिश खा सकते हैं? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं, सही मात्रा क्या है और किस तरीके से खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रह सकता है।

Akriti Pandey
Published on: 8 March 2026 6:50 AM IST
Raisins For Diabetes
X

Raisins For Diabetes

Raisins For Diabetes: आज के समय में डायबिटीज तेजी से फैलने वाली बीमारियों में से एक बन चुकी है। पहले यह बीमारी आमतौर पर बढ़ती उम्र में देखने को मिलती थी, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह अनियमित दिनचर्या, जंक फूड का अधिक सेवन, शारीरिक गतिविधि की कमी और तनाव भरी जीवनशैली मानी जाती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे जरूरी होता है कि वे अपने खान-पान का खास ध्यान रखें और ऐसी चीजों से दूरी बनाएं जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकती हैं।

क्या डायबिटीज के मरीज किशमिश खा सकते हैं?

डायबिटीज(Diabetes) के मरीजों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या वे किशमिश खा सकते हैं या नहीं। इस बारे में डॉक्टरों का कहना है कि शुगर के मरीज किशमिश का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इसे सीमित मात्रा में और सही तरीके से खाना जरूरी है। किशमिश का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मध्यम श्रेणी में आता है। इसका मतलब है कि यह ब्लड शुगर को तुरंत बहुत ज्यादा नहीं बढ़ाती, लेकिन इसका असर पूरी तरह धीमा भी नहीं होता।

किशमिश(Raisins Benefits) में प्राकृतिक शर्करा यानी फ्रुक्टोज और ग्लूकोज मौजूद होते हैं। यही वजह है कि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। हालांकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर में शुगर के अवशोषण की गति को थोड़ा धीमा कर देता है।

किशमिश खाने का सही तरीका

अगर डायबिटीज के मरीज किशमिश खाना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

मात्रा सीमित रखें: एक बार में 10 से 15 किशमिश से ज्यादा न खाएं। इसे एक सुरक्षित सर्विंग साइज माना जाता है।

अन्य चीजों के साथ खाएं: किशमिश को अकेले खाने के बजाय बादाम, अखरोट या दही के साथ मिलाकर खाना ज्यादा बेहतर होता है। इन चीजों में मौजूद प्रोटीन और हेल्दी फैट शुगर को धीरे-धीरे बढ़ने में मदद करते हैं।

भिगोकर सेवन करें: कई विशेषज्ञ किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाने की सलाह देते हैं। इससे यह पचने में आसान हो जाती है।

ब्लड शुगर मॉनिटर करें: किशमिश खाने के बाद अपना ब्लड शुगर लेवल जरूर चेक करें, क्योंकि हर व्यक्ति के शरीर की प्रतिक्रिया अलग-अलग हो सकती है।

संतुलन सबसे जरूरी

डायबिटीज(Diabetes) में पूरी तरह से मीठा छोड़ने के बजाय संतुलित मात्रा में और सही तरीके से खान-पान करना ज्यादा जरूरी होता है। अगर सही मात्रा में खाया जाए, तो किशमिश भी डाइट का हिस्सा बन सकती है। हालांकि किसी भी नई चीज को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना हमेशा बेहतर रहता है।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Next Story