पुरुषों के 'अंदरूनी ताकत' का 'रामबाण' इलाज है दही से साथ इस 1 चीज का सेवन, आज से खाना कर दें शुरू, मिलेंगे कमाल के फायदे

Curd Raisins For Men: भागदौड़ भरी जिंदगी में पोषण की कमी से थकान, कमजोरी और ऊर्जा में गिरावट आम है, खासकर पुरुषों की सेहत पर इसका असर दिखता है। दही-किशमिश का आसान नुस्खा शरीर को दे सकता है ताकत।

Akriti Pandey
Published on: 20 Feb 2026 6:40 AM IST
Curd Raisins For Men
X

Curd Raisins For Men

Curd Raisins For Men: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता नहीं दे पाते। समय की कमी, तनाव, फास्ट फूड और अनियमित दिनचर्या के कारण शरीर को जरूरी विटामिन, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाते। इसका सीधा असर न केवल शरीर बल्कि मन और मस्तिष्क पर भी पड़ता है। धीरे-धीरे थकान, कमजोरी, पाचन संबंधी दिक्कतें और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं। खासकर पुरुषों में पोषण की कमी का असर शारीरिक क्षमता और ऊर्जा स्तर पर पड़ सकता है। कई बार यह समस्या वैवाहिक जीवन पर भी प्रभाव डालती है। इसलिए संतुलित आहार और घरेलू पोषक उपायों को दिनचर्या में शामिल करना बेहद जरूरी है।

दही-किशमिश का आसान और पौष्टिक नुस्खा

पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, दही और किशमिश का मिश्रण शरीर को जरूरी ताकत और पोषण देने में मददगार हो सकता है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। वहीं किशमिश आयरन, फाइबर और प्राकृतिक शर्करा का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को ऊर्जा देता है और खून की कमी दूर करने में सहायक हो सकता है।

ऐसे तैयार करें दही-किशमिश

इस घरेलू नुस्खे को तैयार करना बेहद आसान है-

सबसे पहले एक कटोरी में गर्म फुल-फैट दूध लें।

इसमें 12 किशमिश डाल दें।

अब एक चम्मच दही मिलाकर दूध को अच्छी तरह मिक्स कर लें।

कटोरी को ढककर 10 से 12 घंटे के लिए रख दें, ताकि दही अच्छी तरह जम जाए।

जब दही तैयार हो जाए, तो इसे सुबह खाली पेट या नाश्ते में सेवन किया जा सकता है।

क्या हैं इसके संभावित फायदे?

नियमित सेवन से पाचन तंत्र बेहतर हो सकता है, शरीर को ऊर्जा मिलती है और कमजोरी कम हो सकती है। दही के प्रोबायोटिक्स आंतों के स्वास्थ्य को सुधारते हैं, जबकि किशमिश शरीर में आयरन की पूर्ति में मदद कर सकती है।हालांकि, किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है, खासकर यदि आपको डायबिटीज या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Next Story