Curd Rice Benefits: गर्मियों का बेस्ट कंफर्ट फूड ‘कर्ड राइस’, स्वाद के साथ सेहत और एनर्जी का बेहतरीन संतुलन

Curd Rice Benefits: यह न केवल स्वादिष्ट है बल्कि सेहत और ऊर्जा का भी बेहतरीन स्रोत है।

Priya Singh Bisen
Published on: 10 Jun 2026 7:00 AM IST
Curd Rice Benefits
X

Curd Rice Benefits

Curd Rice Benefits: जैसे ही गर्मी का मौसम अपने चरम पर पहुंचता है, लोग ऐसे भोजन की तलाश में रहते हैं जो हल्का हो, पाचन में आसान हो और शरीर को ठंडक प्रदान करे। ऐसे समय में Curd Rice यानी दही चावल को सबसे बेहतरीन ‘कंफर्ट फूड’ माना जाता है। यह न केवल स्वादिष्ट है बल्कि सेहत और ऊर्जा का भी बेहतरीन स्रोत है।

दक्षिण भारत की पारंपरिक रसोई से निकला यह साधारण-सा व्यंजन आज पूरे देश में लोकप्रिय हो चुका है। कम मसालों और सरल सामग्री से तैयार होने वाला कर्ड राइस पेट को आराम देता है और गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इसे कई शेफ और न्यूट्रिशन विशेषज्ञ ‘संतुलित और सात्विक भोजन’ की श्रेणी में रखते हैं।

परंपरा और संस्कृति से जुड़ा भोजन

कर्ड राइस का इतिहास भारतीय भोजन संस्कृति में गहराई से जुड़ा हुआ है। आयुर्वेद में दही को पाचन के सबसे फायदेमंद माना गया है। दक्षिण भारत में यह रोजमर्रा के भोजन का हिस्सा है और कई स्थान इसे मंदिरों में प्रसाद के रूप में भी वितरित किया जाता है। इसे शरीर और मन दोनों को शांत रखने वाला भोजन माना जाता है।

गर्मियों में क्यों लाभकारी है कर्ड राइस?

दही की तासीर ठंडी होती है, जिससे यह शरीर के तापमान को संतुलित करने में सहायता करता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स यानी अच्छे बैक्टीरिया पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और गैस, अपच व एसिडिटी जैसी दिक्कतों से राहत दिलाते हैं।

चावल शरीर को ऊर्जा देने वाला मुख्य कार्बोहाइड्रेट स्रोत है, जबकि दही प्रोटीन और कैल्शियम प्रदान करता है। यही कारण है कि यह व्यंजन न सिर्फ हल्का है बल्कि पोषण से भरपूर भी है। गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में भी यह सहायता करता है।

बेहद सरल और जल्दी बनने वाला भोजन

आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग ऐसे भोजन को प्राथमिकता देते हैं जो जल्दी बन सके और स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो। कर्ड राइस इस जरूरत को पूरी तरह पूरा करता है। इसे ऑफिस जाने वाले लोग, विद्यार्थी और बुजुर्ग सभी आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। फूड ब्लॉग्स और सोशल मीडिया के दौर में भी इसकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है। कई फूड एक्सपर्ट इसे ‘परफेक्ट कंफर्ट फूड’ बताते हैं।

अलग-अलग राज्यों में अलग पहचान

भारत के अलग-अलग राज्यों में कर्ड राइस को अलग-अलग नामों और स्वाद के साथ जाना जाता है। तमिलनाडु में इसे थयिर साधम, कर्नाटक में मोसारन्ना, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पेरुगु अन्नम, और केरल में थयिर चोरू कहा जाता है।

महाराष्ट्र और गुजरात में यह दही भात के नाम से लोकप्रिय है। ओडिशा में इसे दही पखाल और बंगाल में दोई भात कहा जाता है। तमिलनाडु में इसका स्वाद हल्का होता है, जबकि कर्नाटक में कभी-कभी इसमें अनार या अंगूर मिलाकर इसे और पौष्टिक बनाया जाता है। आंध्र प्रदेश में इसे थोड़ा तीखा स्वाद दिया जाता है।

बता दे, Curd Rice केवल एक साधारण व्यंजन नहीं, बल्कि भारतीय भोजन संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह स्वाद, सेहत और परंपरा का अनोखा मेल है। गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और ऊर्जा बनाए रखने के लिए यह एक आदर्श भोजन माना जाता है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story