Ebola Virus Symptoms: बुंडीबुग्यो ईबोला स्ट्रेन से बढ़ी चिंता, WHO ने घोषित की हेल्थ इमरजेंसी, जानें लक्षण और बचने के उपाय

Ebola Virus Symptoms: कांगो और युगांडा में ईबोला वायरस का नया खतरा बढ़ा। WHO ने इसे स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित किया है, जिससे दुनिया में चिंता बढ़ी है।

Akriti Pandey
Published on: 17 May 2026 4:07 PM IST (Updated on: 17 May 2026 4:08 PM IST)
Ebola Virus Symptoms
X

Ebola Virus Symptoms

Ebola Virus Symptoms: विश्व स्वास्थ्य संगठन World Health Organization ने हाल ही में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और युगांडा में फैल रहे ईबोला वायरस के नए प्रकोप को “अंतरराष्ट्रीय चिंता की सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति” (PHEIC) घोषित किया है। यह प्रकोप बुंडीबुग्यो (Bundibugyo Ebola Strain) ईबोला स्ट्रेन के कारण फैल रहा है, जो पहले पाए गए ज़ैरे स्ट्रेन से अलग और इसे एक कम जाना-पहचाना लेकिन खतरनाक रूप माना जाता है।

बुंडीबुग्यो स्ट्रेन क्या है? ( What Is Bundibugyo)

बता दे कि यह स्ट्रेन पहली बार 2007-2008 में युगांडा के बुंडीबुग्यो जिले में सामने आया था, जहां लगभग 116 लोग संक्रमित हुए थे और मृत्यु दर 34 से 40 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई थी। वर्तमान में कांगो के इटुरी प्रांत में इसका 17वां प्रकोप देखा जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्ट्रेन के लिए अभी तक कोई विशेष वैक्सीन या लक्षित एंटीवायरल दवा उपलब्ध नहीं है, जिससे स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो जाती है।

ईबोला के प्रकार और खतरे कितना खतरनाक?

ईबोला वायरस (Ebola Virus Types) के कई प्रकार होते हैं, लेकिन इंसानों में बड़े प्रकोप आमतौर पर ज़ैरे, सूडान और बुंडीबुग्यो स्ट्रेन से होते हैं। ज़ैरे स्ट्रेन को सबसे घातक माना जाता है, जिसमें मृत्यु दर 60 से 90 प्रतिशत तक हो सकती है। वहीं बुंडीबुग्यो स्ट्रेन में यह दर लगभग 32 से 40 प्रतिशत के बीच रहती है, हालांकि परिस्थितियों के अनुसार यह बदल भी सकती है।

संक्रमण कैसे फैलता है और लक्षण क्या हैं? (Ebola Virus Symptoms)

यह वायरस मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थों जैसे खून, लार, उल्टी और दस्त के संपर्क से फैलता है। संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार के दौरान भी संक्रमण का खतरा बहुत अधिक रहता है। यह हवा या पानी से नहीं फैलता। इसके शुरुआती लक्षण सामान्य फ्लू जैसे होते हैं- तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी। आगे चलकर उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। गंभीर मामलों में शरीर के विभिन्न हिस्सों से खून बहना, अंगों का फेल होना और सांस लेने में कठिनाई देखी जा सकती है। लक्षण 2 से 21 दिनों के भीतर विकसित हो सकते हैं।

इलाज और रोकथाम के उपाय (Ebola Virus Treatment)

बुंडीबुग्यो स्ट्रेन (Bundibugyo Ebola Treatment) के लिए अभी कोई विशेष वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इलाज मुख्य रूप से सहायक चिकित्सा पर आधारित होता है, जिसमें शरीर में तरल पदार्थों की कमी पूरी करना, बुखार और दर्द को नियंत्रित करना और गंभीर स्थिति में ऑक्सीजन या ब्लड ट्रांसफ्यूजन शामिल है। संक्रमण को रोकने के लिए मरीजों को तुरंत आइसोलेट करना, संपर्क ट्रेसिंग करना और सुरक्षित दफन प्रक्रियाओं का पालन करना जरूरी है। यात्रा प्रतिबंधों की बजाय निगरानी और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

स्थिति क्यों है चिंताजनक?

WHO ने सभी पड़ोसी देशों को सतर्क रहने की सलाह दी है। हालांकि यह अभी वैश्विक महामारी नहीं बना है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Next Story