TRENDING TAGS :
खाने का तरीका बदलते ही सुधर सकती है सेहत! FSSAI के 5-P Rule में छिपा है ये सीक्रेट, जानें पूरा फॉर्मूला
FSSAI diet tips: खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने हर मील को बेहतर और पौष्टिक बनाने के लिए 5-P रूल बताया है।
FSSAI diet tips
FSSAI diet tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपान (Diet) का सही होना बेहद जरूरी है। शरीर को रोजाना काम करने के लिए जरूरी पोषण (Nutrition) खाना ही देता है। वहीं, खराब खानपान और अनियमित जीवनशैली (Lifestyle) कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकती है। ऐसे में अपनी थाली (Healthy Plate) में पोषण का सही संतुलन रखना बहुत जरूरी है। खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने हर मील को बेहतर और पौष्टिक बनाने के लिए 5-P रूल बताया है।
पहला P यानी भरपूर खाना
एफएसएसएआई के 5-P रूल में पहला P है प्लेंटी (Plenty), जिसका मतलब है भरपूर। इसके तहत अपनी थाली में भरपूर मात्रा में फल (Fruits), सब्जियां (Vegetables) और पानी (Water) शामिल करना चाहिए। ये चीजें शरीर की रोजाना पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाती हैं।
दूसरा P यानी सही चीज चुनना
दूसरा P है पिक (Pick), यानी अपने खाने के लिए सही चीजों का चुनाव करना। इसके तहत खाने में हेल्दी फैट्स (Healthy Fats) को शामिल करने की सलाह दी गई है। इसके लिए ऑलिव ऑयल, बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता, एवोकाडो, अलसी, चिया, कद्दू के बीज, फैटी फिश, पीनट बटर, सनफ्लावर ऑयल और तिल जैसी चीजों को अपने आहार में शामिल किया जा सकता है।
तीसरा P यानी थाली को बनाएं पावरफुल
तीसरा P है पावर (Power)। इसका मतलब है कि आपकी थाली पोषक तत्वों (Nutrients) से भरपूर होनी चाहिए। इसमें प्रोटीन (Protein) के साथ विटामिन और मिनरल्स (Vitamins and Minerals) की अच्छी मात्रा होना जरूरी है। संतुलित थाली (Balanced Diet) में आधी थाली सब्जियों और सलाद से भरी होनी चाहिए। वहीं, एक चौथाई थाली में साबुत अनाज (Whole Grains) वाली चीजें और एक चौथाई हिस्से में प्रोटीन होना चाहिए। इसके साथ दही और छाछ जैसे डेयरी विकल्प (Dairy Options) भी शामिल किए जा सकते हैं।
चौथा P यानी खाने का बनाएं प्लान
चौथा P है प्लान (Plan)। इसका मतलब है कि अपने खाने के समय को पहले से सुनियोजित रखना चाहिए। ब्रेकफास्ट (Breakfast) से लेकर डिनर (Dinner) तक समय पर खाना खाने की आदत बनाना जरूरी है। खाने का समय तय रखने से आप अपने भोजन को सही तरीके से लेने के लिए तैयार रह सकते हैं।
पांचवां P यानी खाने पर दें पूरा ध्यान
पांचवां P है पे अटेंशन (Pay Attention)। इसके तहत आपको अपनी खाने की पसंद (Food Choices) और खाने की मात्रा (Portion Size) पर खास ध्यान देना चाहिए। यानी आप क्या खा रहे हैं और कितना खा रहे हैं, दोनों बातों को समझना जरूरी है। एफएसएसएआई के मुताबिक, अपनी थाली को बेहतर बनाने के साथ-साथ भोजन की मात्रा और चुनाव पर ध्यान देना भी स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है। इस तरह 5-P रूल को रोजमर्रा के भोजन में शामिल करके अपनी थाली को ज्यादा संतुलित और पोषण से भरपूर बनाया जा सकता है।


