TRENDING TAGS :
Good Morning Habits: सुबह उठते ही कर लें बस ये 5 काम, पूरे दिन रहेंगे एनर्जी से भरपूर
Good Morning Habits: विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ आसान-सी मॉर्निंग आदतें अपनाकर न केवल शरीर को एक्टिव रख सकते हैं, बल्कि मानसिक तनाव और थकान को भी काफी हद तक कम कर सकते हैं।
Good Morning Habits
Good Morning Habits: आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में यदि हमारे दिन शुरुआत सही तरीके से हो तो पूरा दिन एनर्जी, फोकस और प्रोडक्टिविटी से भरा रह सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ आसान-सी मॉर्निंग आदतें अपनाकर न केवल शरीर को एक्टिव रख सकते हैं, बल्कि मानसिक तनाव और थकान को भी काफी हद तक कम कर सकते हैं।
सबसे पहले सुबह उठ कर करें ये काम
सुबह उठते ही सबसे पहले शरीर को हाइड्रेट करना जरूरी होता है। एक गिलास पानी पीने के बाद आराम से मलासन में बैठकर हल्की स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। पूरी रात एक ही स्थिति में सोने के कारण शरीर अकड़ जाता है, ऐसे में स्ट्रेचिंग या हल्का योगा ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और शरीर को पूरे दिन की गतिविधियों के लिए तैयार करता है। इससे सुस्ती कम होती है और शरीर में ताजगी महसूस होती है।
रोजाना करें एक्सरसाइज
इसके बाद कुछ मिनट ब्रीदिंग एक्सरसाइज के लिए जरूर निकालने चाहिए। डीप ब्रीदिंग, बॉक्स ब्रीदिंग, 4-7-8 तकनीक या पेट से सांस लेने जैसी एक्सरसाइज से शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ता है और नर्वस सिस्टम शांत होता है। इसका प्रभाव यह होता है कि व्यक्ति मानसिक रूप से ज्यादा स्थिर, शांत और फोकस्ड महसूस करता है।
सुबह की हल्की धूप अवश्य लें
सुबह की हल्की धूप लेना भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर को प्राकृतिक रूप से विटामिन D मिलता है, जो हड्डियों और मसल्स के लिए जरूरी है। साथ ही, सुबह की धूप मूड को बेहतर बनाती है और पूरे एनर्जी लेवल को बनाए रखने में सहायता करती है। गर्मियों में सलाह दी जाती है कि जल्दी उठकर हल्की सनलाइट का लाभ लिया जाए।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोज कुछ मिनट ध्यान (मेडिटेशन) करना भी बेहद उपयोगी है। आज के समय में तनाव, चिंता और ओवरथिंकिंग आम समस्या बन चुकी है। मेडिटेशन से मन शांत होता है, फोकस बढ़ता है और प्रोडक्टिविटी में सुधार होता है।
अंत में सबसे जरूरी आदत है वक़्त पर और हेल्दी ब्रेकफास्ट करना। सुबह की जल्दबाजी में नाश्ता स्किप करना शरीर की ऊर्जा को कम कर देता है और पूरे दिन थकान महसूस हो सकती है। इसलिए हल्का, आसानी से पचने वाला और प्रोटीन व फाइबर से भरपूर नाश्ता लेना चाहिए।
बता दे, केवल इन 5 आसान आदतों को अपनाकर आप अपने दिन की शुरुआत अधिक ऊर्जावान, संतुलित और सकारात्मक बना सकते हैं।


