×

Health Care Tips In Hindi: दही के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ जाएगी सेहत

Health Care Tips In Hindi: दूध की अपेक्षा दही में ज्यादा कैल्शियम होता है। इसके अलावा दही में प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस जैसे तत्व भी शामिल हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए ।

Pallavi Srivastava
Published on: 30 Sep 2021 5:43 AM GMT
Curd
X

दही के नुकसान और फायदे pic(social media)

Health Care Tips In Hindi: भारत में किसी काम की शुरुआत करने से पहले मीठी दही खाना शुभ माना जाता है। दही का यूज(Dahi Ka Istemal) हम अलग-अलग तरीकों से करते हैं। दही का प्रयोग(Dahi Ka Prayog) हर घर में होता है। लेकिन क्या आपको पता है दही में बहुत तरह के पौष्टिक तत्व(Dahi me Paustik Tatva) पाए जाते हैं। जिनको खाने से अनेकों फायदे हैं। दही में कैल्शियम(Dahi Me Calcium), प्रोटीन(Dahi Me Protein), विटामिन आदि तत्व मौजूद हैं। दूध के मुकाबले दही सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है। दूध की अपेक्षा दही में ज्यादा कैल्शियम होता है। इसके अलावा दही में प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस जैसे तत्व भी शामिल हैं।

दही में छुपे हैं सेहत के राजpic(social media)

दही को हम कई प्रकार से अपने दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं। दही वाले चावल(Dahi wale Chawal), रायता और छाछ बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। दही के पोषक तत्व आपको स्वस्थ रखते हैं। इसके सेवन से पेट के साथ-साथ कई अन्य कई बीमारियां भी दूर होती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए(Dahi Ke Sath Kya Nahi Khana Chahiye)। क्योंकि दही के साथ इन चीजों के सेवन से आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दही के साथ कभी इन चीजों का सेवन न करें-


न करें दूध के साथ दही का सेवन(Dhudh ke sath Dahi Ka Sevan Na Kare)

वैसे तो दही दूध से ही बनता है तो भला हम दोनों एक साथ क्यों नहीं खा सकते हैं। इसका आसान सा जवाब है कि दूध दही डाल दी जाए तो यह फट जाता है और यह दही बन जाता है। लेकिन इस प्रक्रिया के लिए वातावरण की जरूरत होती है साथ ही समय भी निर्भर करता है। दोनों को एक साथ खा लेने से आपके पेट में यह दोनों चीजें नहीं मिल पाती हैं। जो शरीर के लिए नुकसानदायक है और इन दोनों की प्रकृति भी अलग होती है। इसलिए कभी भी भूलकर दूध के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा कर रहे हैं तो ये स्वास्थ्य पर बुरा असर डालेंगे है।

दही के साथ केले का सेवन न करें pic (social media)


केला(Kela Aur Dahi Ek Sath Na Khaye)

हम अक्सर दूध के साथ केले का खातेे हैं जो शरीर के लिये अमृत के समान है। लेकिन क्घ्या आपको पता है कि दही के साथ केला नहीं खाया जाता है। इन दोनों को एक साथ खाने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए दही के साथ केला का सेवन कभी न करें।

न करें चिकन के साथ दही का सेवन(Do Not Consume Curd with Chicken)

दही और चिकन दोनों शरीर के लिए फायदेमंद हैं। जहां दही शरीर के पाचन तंत्र के लिए अच्छा है तो चिकन से शरीर को प्रोटीन मिलता है। लेकिन यही दोनों जब साथ में खाए जाते हैं तो शरीर पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। क्योंकि दोनों की तासीर अलग अलग होती है। जहां दही की तासीर ठंडी है तो वहीं चिकन की तासीर गर्म होती है। इसलिए दो अलग अलग प्रकृति वाले पदार्थों का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए।

मछली और दही एक साथ खाने से सफेद दाग होने का खतरा pic(social media)

मछली और दही एक साथ न खाएं(Machali Aur Dahi Ek Sath Khane ke Nuksan)

ये लगभग लोग जानते ही होगें कि मछली के साथ दही नहीं खाना चाहिए। मछली और दही को साथ खाने से ल्यूकोडर्मा नामक रोग(Leucoderma Bimari ) होने का खतरा रहता है। इस बीमारी में व्यक्ति के चेहरे पर सफेद दाग(Dahi Aur Machali Khane se Safed Dag) पड़ जाते हैं और कभी कभी पूरे शरीर पर भी सफेद दाग हो जाते हैं। इसलिए अगर आप मछली के साथ दही का सेवन कर रहे हैं तो आज ही बंद कर दें।

एक साथ न खाएं दही और खट्टे फल(Do Not Eat Curd And Citrus Fruits Together)

दही और खट्ट फलों का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। दही और खट्टे फलों में अलग-अलग तरह के एंजाइम पाए जाते हैं। दोनों का साथ में सेवन करने से पाचन तंत्र सही से वर्क नहीं करता है जिससे शरीर में टॉक्सिन बनने लगते हैं। जो आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हैं।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story