TRENDING TAGS :
Healthy Sexual Relationship की पहचान क्या है? जानिए रिश्ते में किन बातों का होना है जरूरी
Healthy Sexual Relationship: WHO के मुताबिक, यौन स्वास्थ्य में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ भावनात्मक, मानसिक और सामाजिक खुशहाली भी शामिल है।
Healthy Sexual Relationship
Healthy Sexual Relationship: स्वस्थ यौन संबंध केवल शारीरिक संबंध बनाने का नाम नहीं है, बल्कि यह एक स्वस्थ यौन रिश्ता होता है, जिसमें दोनों पार्टनर एक-दूसरे की इच्छा, भावनाओं, सीमाओं और अधिकारों का पूरी तरह से सम्मान करते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, यौन स्वास्थ्य में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ भावनात्मक, मानसिक और सामाजिक खुशहाली भी शामिल है।
स्वस्थ यौन संबंध पूरे सम्मानजनक, सुरक्षित और बिना किसी दबाव या जबरदस्ती के होने चाहिए।
सबसे जरूरी है आपसी 'सहमति' होना
Consent (सहमति) किसी भी स्वस्थ यौन संबंध की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण पहचान है। इसका अर्थ है कि दोनों पार्टनर अपनी इच्छा से किसी यौन गतिविधि के लिए तैयार हों। केवल शांत रहने या असहज स्थिति में 'हां' कह देने को वास्तविक रूप से किसी भी प्रकार से सहमति नहीं माना जा सकता। यदि कोई व्यक्ति ना कहता है, असमंजस में है या असहज महसूस कर रहा है, तो उसकी इच्छा का सम्मान करना बहुत आवश्यक है। सहमति किसी भी वक़्त वापस ली जा सकती है और हर यौन गतिविधि के लिए स्पष्ट सहमति जरूरी होती है।
पार्टनर से खुलकर बातचीत होना
Sexual Communication (यौन संवाद) भी स्वस्थ रिश्ते की सबसे बड़ी पहचान होती है। दोनों पार्टनर अपनी पसंद, नापसंद, आराम और असहजता के बारे में बिना डर और असहज के बात कर सकें, यह सबसे ज्यादा आवश्यक होता है। विशेषज्ञ स्रोतों के मुताबिक, अपनी पसंद और सीमाओं के बारे में पार्टनर से बात करना संबंध और यौन जीवन दोनों को बेहतर बनाने में सहायता कर सकता है।
एक-दूसरे की सीमाओं का सम्मान
Sexual Boundaries (यौन सीमाएं) हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकती हैं। किसी को जो चीज सहज लगती है, हो सकता है कि वही किसी दूसरे व्यक्ति को ना समझ आये और वो उसके लिए तैयार हो। स्वस्थ रिश्ते में पार्टनर एक-दूसरे की सीमाओं को समझते और उनका सम्मान करते हैं। किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के खिलाफ किसी यौन गतिविधि के लिए मनाने, दबाव डालने या मजबूर करने का प्रयास स्वस्थ व्यवहार नहीं है।
रिश्ते में दबाव या जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए
यदि कोई पार्टनर सेक्स के लिए बार-बार दबाव बनाता है, भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करता है या आपकी ना को स्वीकार नहीं करता, तो यह Unhealthy Relationship (अस्वस्थ रिश्ता) का संकेत हो सकता है। स्वस्थ संबंध में दोनों लोगों को अपनी इच्छा के मुताबिक, 'हां' या 'ना' कहने की आजादी होती है। किसी भी व्यक्ति को अपनी इच्छा के खिलाफ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।
सुरक्षित यौन संबंध भी बेहद आवश्यक
Safe Sex (सुरक्षित यौन संबंध) स्वस्थ यौन जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पार्टनर्स को यौन स्वास्थ्य, अनचाही गर्भावस्था और STI (Sexually Transmitted Infections से बचाव को लेकर आपस में बात करनी चाहिए। सुरक्षित यौन व्यवहार और आवश्यकता पड़ने पर यौन संक्रमणों की जांच करवाना भी जिम्मेदार यौन स्वास्थ्य का हिस्सा है।
सम्मान और विश्वास हो तो रिश्ता स्वस्थ माना जाता है
स्वस्थ यौन संबंध में केवल सेक्स ही केंद्र में नहीं होता। बल्कि इसमें Respect (सम्मान), Trust (भरोसा), Communication (बातचीत), Consent (सहमति) और एक-दूसरे की भावनाओं की समझ भी महत्वपूर्ण होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी यौन स्वास्थ्य को सम्मानजनक और सकारात्मक दृष्टिकोण से जोड़ता है, जिसमें सुरक्षित और संतोषजनक यौन अनुभव के साथ जबरदस्ती, भेदभाव और हिंसा से सुरक्षा शामिल है।
इसलिए किसी रिश्ते को स्वस्थ समझने का सबसे आसान तरीका यही है कि उसमें दोनों पार्टनर अपनी इच्छा, पसंद-नापसंद खुलकर बता सकें, एक-दूसरे की सीमाओं का सम्मान करें, सुरक्षित यौन व्यवहार अपनाएं और किसी भी तरह के दबाव या जबरदस्ती से मुक्त रहें। यही बातें एक Healthy Sexual Relationship (स्वस्थ यौन संबंध) की मजबूत नींव बनाती हैं।


