TRENDING TAGS :
आयुर्वेद की ये 1 जड़ी-बुटी गठिया से लेकर कैंसर तक का बनेगी काल...15 दिनों में दिखने लगेगा कमाल, जानें सेवन का सही तरीका
Heera Bhasma Benefits:आयुर्वेद की सबसे दुर्लभ और कीमती औषधि! जानें कैसे हीरे से बनती है यह भस्म और किन गंभीर बीमारियों के इलाज में है यह रामबाण।
Heera Bhasma Benefits
Heera Bhasma Benefits: आयुर्वेद में रोगों के उपचार के लिए केवल जड़ी-बूटियों का ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक धातुओं का भी लंबे समय से उपयोग होता आया है। आयुर्वेदिक ग्रंथों में धातुओं से तैयार की गई विशेष औषधियों को भस्म कहा जाता है। इन्हीं में से एक अत्यंत दुर्लभ और कीमती औषधि है हीरा भस्म, जिसे वज्र भस्म या हीरक भस्म के नाम से भी जाना जाता है।
क्या है हीरा भस्म?
हीरा भस्म शुद्ध हीरे से तैयार की जाती है और इसे आयुर्वेद में त्रिदोष वात, पित्त और कफ के संतुलन के लिए उपयोगी माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार, यह शरीर के विभिन्न अंगों से जुड़ी पुरानी और जटिल समस्याओं में सहायक हो सकती है। सदियों से इसका प्रयोग कुछ गंभीर रोगों में किया जाता रहा है।
हीरा भस्म कैसे बनाई जाती है?
हीरा भस्म बनाने की प्रक्रिया बेहद जटिल और लंबी होती है। शुद्ध हीरे को विशेष विधि से शोधन किया जाता है, जिसमें दुर्लभ जड़ी-बूटियों, शुद्ध गंधक और रस सिंदूर का उपयोग होता है। हीरे में मौजूद कार्बन को इन पदार्थों के साथ बराबर मात्रा में मिलाकर बारीक पीसा जाता है। इसके बाद मिश्रण को बंद पात्र में, हवा की अनुपस्थिति में, विशेष ताप पर गर्म किया जाता है। यह प्रक्रिया लगभग 14 बार दोहराई जाती है, ताकि हीरा पूरी तरह भस्म में परिवर्तित हो जाए। इसी जटिल प्रक्रिया के कारण इसकी कीमत भी अत्यंत अधिक होती है।
आयुर्वेद में हीरा भस्म के उपयोग
आयुर्वेदिक मान्यताओं के अनुसार, हीरा भस्म को हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। यह कमजोर रक्त संचार और धमनियों की कमजोरी में सहायक बताई जाती है। इसके अलावा, अस्थमा, मधुमेह, मोटापा, सूजन, बांझपन और कमजोरी जैसी स्थितियों में भी इसका उल्लेख मिलता है। कहा जाता है कि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में टॉनिक की तरह काम करती है और शरीर में ऊर्जा व स्फूर्ति बढ़ाती है। आयुर्वेदिक ग्रंथों में इसके उपयोग का वर्णन कैंसर, गठिया, अस्थि मज्जा से जुड़े रोगों और पुरानी एनीमिया जैसी स्थितियों में भी मिलता है।
मानसिक और शारीरिक शक्ति में सहायक
हीरा भस्म को स्मरण शक्ति बढ़ाने और मस्तिष्क को तेज करने वाली औषधि भी माना गया है। इससे एकाग्रता में वृद्धि होती है और पुरुषों से जुड़ी शारीरिक कमजोरी में भी इसे उपयोगी बताया गया है।
ध्यान देने योग्य बात
हीरा भस्म जैसी धातु-आधारित आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन केवल योग्य आयुर्वेदाचार्य की सलाह से ही करना चाहिए।
Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नही करता है।


