TRENDING TAGS :
Roti Side Effects: 1 दिन में कितनी रोटी खाना है सही? जरूरत से ज्यादा खाने पर बढ़ सकता है खतरा!
Roti Side Effects: इस लेख में हम जानेंगे कि एक दिन में कितनी रोटियों का सेवन करना उचित है और अधिक रोटी खाने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।
Roti Side Effects
Roti Side Effects: भारतीय भोजन की थाली रोटी के बिना अधूरी मानी जाती है। चाहे दाल हो, सब्ज़ी हो या कोई अन्य व्यंजन, जब तक उसके साथ रोटी न हो, तब तक खाने का स्वाद अधूरा लगता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जितनी रोटियां हम खा रहे हैं, क्या वह हमारे शरीर के लिए सही मात्रा है? स्वाद में बहकर कई लोग जरूरत से ज़्यादा रोटियां खा लेते हैं, जिसका असर धीरे-धीरे सेहत पर दिखने लगता है। इस लेख में हम जानेंगे कि एक दिन में कितनी रोटियों का सेवन करना उचित है और अधिक रोटी खाने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।
एक दिन में कितनी रोटियां खानी चाहिए?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एक सामान्य व्यक्ति को अपनी ऊर्जा ज़रूरतों और जीवनशैली के अनुसार दिन में 2 से 3 गेहूं की रोटियां खानी चाहिए। एक रोटी में लगभग 70 कैलोरी और 17 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। यह मात्रा उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो हल्की शारीरिक गतिविधि करते हैं। हालांकि, आपकी उम्र, वजन, स्वास्थ्य स्थिति, शारीरिक गतिविधि और डाइट के अन्य हिस्सों को भी ध्यान में रखना ज़रूरी है। अगर आप अधिक एक्टिव हैं या वज़न बढ़ाना चाहते हैं, तो रोटियों की संख्या थोड़ी बढ़ाई जा सकती है।
ज्यादा रोटी खाने के नुकसान
वजन बढ़ना
रोटी गेहूं के आटे से बनाई जाती है, और इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है। जरूरत से अधिक कार्ब्स का सेवन करते हैं, तो यह शरीर में फैट के रूप में जमा होने लगता है। यदि आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो अधिक रोटी खाना आपके लक्ष्य में बाधा बन सकता है।
ब्लड शुगर लेवल बढ़ना
गेहूं की रोटी में हाई ग्लायसेमिक इंडेक्स होता है। ज़रूरत से ज़्यादा रोटी खाने से ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है, जो खासकर डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
पेट फूलना और गैस की समस्या
गेहूं में ग्लूटेन नामक एक प्रकार का प्रोटीन पाया जाता है, जो कई लोगों को हज़म नहीं होता। इसका परिणाम होता है पेट फूलना, भारीपन, गैस और अपच जैसी समस्याएं। खासतौर पर रात में ज़्यादा रोटियां खाने से ये लक्षण और भी बढ़ सकते हैं।
कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं
अगर आपका आहार मुख्यतः रोटी पर ही आधारित है और उसमें पर्याप्त मात्रा में सब्ज़ियां, फल या पानी शामिल नहीं है, तो शरीर को पर्याप्त फाइबर नहीं मिल पाता। इससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और कब्ज की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नहीं करता है।


