Heart Rate नॉर्मल है या नहीं... अब घर बैठे ऐसे गिनें 1 मिनट में दिल की धड़कन

Heart Rate: हार्ट रेट साधारण है या नहीं, यह जानने के लिए हर बार किसी मशीन की आवश्यकता नहीं होती। आप घर बैठे अपनी कलाई पर पल्स चेक करके भी इसका अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं।

Priya Singh Bisen
Published on: 10 Sept 2026 1:53 PM IST
Heart Rate
X

Heart Rate

Heart Rate: दिल (Heart) हमारे बॉडी का सबसे आवश्यक अंग है। यह लगातार पूरे शरीर में खून और ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य करता है। ऐसे में हार्ट रेट (Heart Rate) का साधारण रहना भी बेहद आवश्यक है। यदि दिल बहुत तेज या बहुत धीमी गति से धड़क रहा है तो यह शरीर में किसी समस्या की तरफ इशारा कर सकता है।

हालांकि, हार्ट रेट साधारण है या नहीं, यह जानने के लिए हर बार किसी मशीन की आवश्यकता नहीं होती। आप घर बैठे अपनी कलाई पर पल्स चेक करके भी इसका अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं।

साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक और MBBS, MD डॉक्टर बिमल छाजेर ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया है कि घर पर ही हार्ट रेट सामान्य है या नहीं, यह कैसे चेक किया जा सकता है।

कितनी होनी चाहिए नार्मल Heart beat?

डॉक्टर बिमल छाजेर के अनुसार, एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति की सामान्य विश्राम की स्थिति में हार्ट बीट 60-80 बीट्स प्रति मिनट यानी बीपीएम (BPM) के बीच होनी चाहिए। हालांकि, खिलाड़ी या अधिक फिट रहने वाले लोगों में हार्ट रेट 40 से 60 BPM तक भी हो सकती है और इसे सामान्य माना जा सकता है। इसलिए सिर्फ हार्ट रेट का आंकड़ा देखकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। व्यक्ति की शारीरिक स्थिति के मुताबिक इसमें अंतर हो सकता है।

कलाई से ऐसे चेक करें अपना Heart Rate?

हार्ट रेट (Pulse Rate) चेक करने के लिए अपनी कलाई का प्रयोग किया जा सकता है। जिस जगह पर आप आमतौर पर घड़ी बांधते हैं, वहां इंडेक्स फिंगर और मिडल फिंगर रखें। इसके बाद उंगलियों को करीब एक सेंटीमीटर अंगूठे की तरफ स्लाइड करें। इसी जगह आपको पल्स महसूस होगी।

अब पल्स वाली जगह पर उंगलियों से हल्का दबाव डालें और पूरे एक मिनट तक बीट्स गिनें। अगर एक मिनट में 60-80 बीट्स मिलती हैं तो डॉक्टर के बताए अनुसार आपका हार्ट रेट सामान्य माना जा सकता है।

कब बढ़ सकता है पल्स रेट ?

डॉक्टर बिमल छाजेर के अनुसार, कुछ नार्मल परिस्थितियों में पल्स रेट बढ़ सकता है। एक्सरसाइज (Exercise) करने के तुरंत बाद हार्ट रेट बढ़ना सामान्य हो सकता है। इसके अलावा अधिक तनाव (Stress), बुखार (Fever) या बहुत अधिक कैफीन (Caffeine) का सेवन करने पर भी पल्स रेट बढ़ सकता है।

ऐसी परिस्थितियों में हार्ट रेट सामान्य से अधिक होना जरूरी नहीं कि किसी बीमारी का संकेत हो। लेकिन यदि इनमें से कोई स्थिति नहीं है और इसके बावजूद आपका हार्ट रेट 100 bpm से ऊपर जा रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

डॉक्टर की सलाह को अनदेखा न करें

घर पर पल्स चेक करने का यह तरीका सामान्य जानकारी के लिए है। हार्ट रेट में लगातार असामान्यता महसूस होने पर केवल घर पर जांच के आधार पर निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से उचित सलाह लेना जरूरी है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी फिटनेस प्रोग्राम को शुरू करने, डाइट में बदलाव करने या किसी बीमारी से जुड़ा कोई उपाय करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। इस जानकारी के आधार पर किसी भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का स्वयं इलाज न करें।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story