Pancreatic Cancer में अब कीमोथेरेपी नहीं, इस नई गोली से दोगुनी होगी मरीजों की जिंदगी, रिसर्च में बड़ा खुलासा

New Pill For Pancreatic Cancer Treatment: हाल ही में सामने आए एक क्लीनिकल ट्रायल के परिणामों ने यह बड़ा संकेत दिया है कि यह दवा पैंक्रियाटिक कैंसर (Pancreatic Cancer) के इलाज में बड़ा परिवर्तन ला सकती है।

Priya Singh Bisen
Published on: 3 Jun 2026 11:33 AM IST (Updated on: 3 Jun 2026 11:35 AM IST)
New Pill For Pancreatic Cancer Treatment
X

New Pill For Pancreatic Cancer Treatment

New Pill For Pancreatic Cancer Treatment: पैंक्रियाटिक कैंसर को विश्व के सबसे खतरनाक कैंसरों में शामिल है। इसकी सबसे बड़ी ख़राब और चुनौतीपूर्ण चीज़ यह होती है कि यह है कि ज़्यादातर मरीजों में इस बीमारी का पता तब चलता है, जब कैंसर शरीर के अन्य भागों में पूरी तरह से फैल चुका होता है। ऐसे में इलाज के लिए तमाम विकल्प होते हुए भी वह सीमित रह जाते हैं और मरीजों के ठीक होने या जीने की संभावना भी बेहद कम हो जाती है।

लेकिन अब एक नई गोली (New Pill) ने डॉक्टरों और साइंटिस्ट के बीच उम्मीद की नई रोशनी जगा दी है। हाल ही में सामने आए एक क्लीनिकल ट्रायल के परिणामों ने यह बड़ा संकेत दिया है कि यह दवा पैंक्रियाटिक कैंसर (Pancreatic Cancer) के इलाज में बड़ा परिवर्तन ला सकती है।

कौन सी दवा है सब से असरदार?

विश्व के सबसे बड़े कैंसर सम्मेलन में पेश किए गए रिसर्च के मुताबिक, डाराक्सोनरासिब (Daraxonrasib) नाम की यह दवा एडवांस स्टेज पैंक्रियाटिक कैंसर के मरीजों में जीवित रहने की अवधि को लगभग दोगुना करने में पूरी तरह से सफल रही। इस ट्रायल में तकरीबन 500 ऐसे मरीजों को शामिल किया गया था, जिनका कैंसर शरीर अन्य हिस्सों में पूरी तरह से फैल चुका था। रिसर्चर में सामने आया कि यह गोली लेने वाले मरीज औसतन 13.2 महीने तक जीवित रहे, जबकि कीमोथेरेपी लेने वाले मरीजों की औसत जीवन अवधि 6.6 से 6.7 महीने के बीच रही।

बता दे, यह स्टडी शिकागो में आयोजित अमेरिकन सोसाइटी ऑफ क्लीनिकल ऑन्कोलॉजी की वार्षिक बैठक में पेश की गयी। बोस्टन स्थित विश्व प्रसिद्ध डाना-फार्बर कैंसर इंस्टीट्यूट के रिसर्च ने इस ट्रायल का नेतृत्व किया। नतीजा सामने आने के बाद कैंसर विशेषज्ञों ने इसे बीते कई दशकों की सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक बताया है।

Game C hanger साबित हो सकती है दवा

University of Arizona कैंसर सेंटर में ऑन्कोलॉजी विभाग की प्रमुख और एएससीओ की गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर एक्सपर्ट ने बताया है कि यह परिणाम कैंसर इलाज की तस्वीर पूरी तरह से बदलने वाले साबित हो सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, उन्होंने 16 सालों तक पैंक्रियाटिक कैंसर के मरीजों का इलाज किया है, लेकिन इस स्टडी के परिणाम सामने आने के बाद वह भावुक हो गईं। एएससीओ की मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी इस दवा को गेम चेंजर बताया। उनके मुताबिक, यह सिर्फ एक बड़ी सफलता नहीं, बल्कि कैंसर रिसर्च के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है।

कैसे बनती है यह दवा?

Daraxonrasib दवा KRAS नाम के एक प्रोटीन को निशाना बनाती है, जो ज्यादातर पैंक्रियाटिक कैंसर मामलों में कैंसर सेल्स के ग्रोथ के लिए बड़ा जिम्मेदार माना जाता है। रिसर्चर के मुताबिक, 90% से ज्यादा मरीजों में KRAS जीन में परिवर्तन पाया जाता है। यह दवा उसी प्रक्रिया को रोककर कैंसर की बढ़त को SLOW कर देती है।

मरीजों को मिल सकती है बड़ी राहत

इसे लेकर एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आगे के परीक्षण भी सफल रहते हैं और यह दवा व्यापक रूप से उपलब्ध हो पाती है, तो pancreatic cancer के मरीजों को अपने परिवार के साथ ज्यादा वक़्त बिताने का पूरी तरह से मौका मिल सकता है। यही कारण है कि इस नई गोली को पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में संभावित रूप से गेम चेंजर माना जा रहा है।

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। इसकी पुष्टि Newstrack.com नहीं करता। किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story