Heart attack risk: दिन या रात... हार्ट अटैक का सबसे ज्यादा Risk किस वक़्त सबसे ज्यादा होता है?

हार्ट अटैक का खतरा रात में ज्यादा होता है या दिन में... इस लेख में जानते हैं विस्तार से।

Priya Singh Bisen
Published on: 30 Aug 2025 2:24 PM IST
Heart attack risk
X

Heart attack risk (photo: social media)

Heart attack risk: हार्ट अटैक एक अत्यंत गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो अचानक दिल की मांसपेशियों में ब्लड फ्लो के रुकने से होती है। मुख्य कारण हार्ट की नसों में फैट के जमाव से होने वाला ब्लॉकेज है, जिससे हार्ट को जरुरत अनुशार ऑक्सीजन नहीं मिल पाता और सेल्स पर प्रभाव पड़ने लगता है। विशेष रूप से उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा और धूम्रपान जैसी स्थितियां इस जोखिम को काफी बढ़ा देती हैं। इसके अलावा, खराब जीवनशैली, मानसिक तनाव और असंतुलित आहार भी हार्ट अटैक के कारण हैं। यदि समय पर इसका इलाज न किया जाये और जीवनशैली में सुधार नहीं किया जाए, तो यह स्थिति जानलेवा भी बन सकती है।

हार्ट अटैक एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो न केवल दिल की मांसपेशियों को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे शरीर पर गंभीर असर डालता है। जब ब्लड फ्लो रुक जाता है, तो हृदय कमजोर हो जाता है और शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है, जिससे थकान, सांस फूलना, सीने में दर्द और चक्कर आने जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। गंभीर मामलों में, हृदय की मांसपेशियां स्थायी रूप से ख़राब हो सकती हैं, जो हार्ट अटैक की ओर ले जाता है। इसके अलावा, लंबे समय तक इलाज न मिलने पर किडनी, दिमाग और फेफड़ों की भी इस्थिति प्रभावित हो सकती है, साथ ही अचानक मौत का खतरा भी बना रहता है। इसलिए, हार्ट अटैक को नजरअंदाज करना बहुत खतरनाक हो सकता है।

हार्ट अटैक का Risk कब अधिक होता है?


एक्सपर्ट के मुताबिक, एक स्वास्थ्य सलाह सामने आई है कि हार्ट अटैक का खतरा सुबह के समय सबसे अधिक होता है। जब व्यक्ति नींद से जागता है, तो शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक के कारण ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट तेजी से बढ़ जाते हैं। इस समय हॉर्मोन जैसे कोर्टिसोल और एड्रेनालिन का स्तर भी अधिक होता है, जो हृदय पर ज्यादा दबाव डालता है। साथ ही, नींद से जागने के बाद खून कुछ गाढ़ा होता है, जिससे ब्लड क्लॉट बनने की संभावना बढ़ जाती है। सुबह 6 से 10 बजे के बीच का समय हार्ट अटैक के लिए सबसे ज्यादा रिस्की माना जाता है। ठीक इसके विपरीत, रात के समय शरीर शांत रहता है और ब्लड प्रेशर सामान्य स्तर पर होता है। इसलिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि सुबह की शुरुआत धीरे-धीरे करें, भारी शारीरिक या मानसिक तनाव से बचें और नियम से अपनी स्वास्थ्य की जांच कराते रहें।

इन चीजों का रखें ध्यान

हेल्दी डाइट अपनाएं - संतुलित और पोषण से भरपूर आहार लें।

नियमित एक्सरसाइज करें - रोजाना शारीरिक गतिविधियों में भाग लें और शरीर को सक्रिय रखें।

तनाव और गुस्से से बचें - मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए टेंशन से दूर रहे।

धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं - स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए इन आदतों से बचें।

पर्याप्त नींद लें - नियमित सोने और जागने की आदत डालें।

स्वास्थ्य की नियमित जांच कराएं - ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की समय-समय पर जांच कराते रहें।

असामान्य लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें - स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या के लिए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

1 / 6
Your Score0/ 6
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story