TRENDING TAGS :
सावधान! मुंह के बैक्टीरिया बन सकते हैं हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण – रिसर्च में खुलासा
Oral Health Linked To Heart Attack: हाल ही में की गयी एक नई स्टडी में सामने आया है कि हार्ट अटैक के पीछे केवल कोलेस्ट्रॉल और खराब जीवनशैली ही नहीं, बल्कि मुंह के बैक्टीरिया भी बड़ा कारण हो सकते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
Oral Health Linked To Heart Attack
Oral Health Linked To Heart Attack: आज कल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोगों को कई तरह की बीमारियां हो रही हैं, जिनमें से एक हार्ट अटैक भी है। जहां हार्ट अटैक पहले 50 साल के उम्र के बाद वालों को आया करता था, लेकिन अब ये केवल बड़े-बूढ़ों तक ही सीमित नहीं रहा है। बीते कुछ सालों में भारत और विश्वभर में 40 साल से कम उम्र के कई युवाओं में भी हार्ट अटैक का मामला सामने आ रहा है। देखा जाये इसका कारण हाई कोलेस्ट्रॉल, ज़्यादा धूम्रपान, अनहेल्दी खानपान और हाई ब्लड प्रेशर माना जाता है। लेकिन अब उसके पीछे केवल यही कारण नहीं हैं। हाल ही में की गई एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने हार्ट अटैक आने की एक और हैरान कर देने वाली वजह बताई है।
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के जर्नल में पब्लिश हुई एक स्टडी के मुताबिक, मुंह के बैक्टीरिया, विशेषकर विरिडांस स्ट्रेप्टोकोकी, डायरेक्ट आपके हार्ट अटैक आने का कारण बन सकते हैं। बता दे, ये स्टडी फिनलैंड और ब्रिटेन के रिसर्चर्स द्वारा की गई है।
रिसर्च में क्या खुलासा हुआ ?
रिसर्चर्स ने इस शोध में 121 लोगों के दिल की आर्टरीज में जमा हुए प्लाक की जांच की। ये लोग वो लोग थे जिनकी अचानक अस्पताल के बाहर मौत हो गई थी। इसके अलावा, उन्होंने 96 ऐसे मरीजों की आर्टरीज के सैंपल्स की भी जांच की, जिनकी पहले सर्जरी हो चुकी थी। इन सैंपल्स की जांच में सामने आया कि लगभग आधे मामलों में मुंह के बैक्टीरिया का DNA मौजूद था। इनमें सबसे आम बैक्टीरिया विरिडन्स स्ट्रेप्टोकोकी था, जो करीब 42% दिल के प्लाक और 43% सर्जिकल सैंपल्स में पाया गया।
बैक्टीरिया कैसे हो सकता है हार्ट अटैक का कारण ?
शोध के मुताबिक, आर्टरीज में बनने वाली फैट की लेयर्स (पट्टिकाओं) के भीतर बैक्टीरिया इकठ्ठा हो सकते हैं और ये हार्ट अटैक आने का कारण बनते हैं। ये बैक्टीरिया धीरे-धीरे एक चिपचिपी लेयर 'जिसे बायोफिल्म के नाम से जाना जाता है' बना लेते हैं, जिससे आपका इम्यून सिस्टम उनकी समय रहते पहचान नहीं पाता। जब यह पट्टिका फट जाती है, जिसके कारण बैक्टीरिया और उनके टुकड़े बाहर आ जाते हैं।
इससे शरीर का इम्यून सिस्टम सक्रिय हो जाता है और शरीर में सूजन बढ़ जाती है। ये सूजन आर्टरीज की दीवारों को बहुत कमजोर बना देती है, जिससे उनके फटने और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। वैज्ञानिकों को पता चला कि विरिडन्स स्ट्रेप्टोकोकी नामक बैक्टीरिया TLR2 नाम के एक रास्ते को भी सक्रीय करता है, जिससे आर्टरीज में सूजन और अधिक बढ़ जाती है।
मुंह की सफाई क्यों है आवश्यक ?
इस रिसर्च में सामने आया है कि आपके दांत और मसूड़ों के स्वास्थ्य का सीधा प्रभाव दिल की सेहत पर पड़ता है। यदि आप सही देखभाल करें, तो दिल के दौरे का जोखिम बहुत हद तक कम किया जा सकता है।
कैसे रखें ओरल हेल्थ का ख्याल ?
1. रोज़ाना अपने दांतों को दिन में 2 बार अवश्य ब्रश करें।
2. अपनी जीभ की भी सफाई करें और दांतों के बीच फ्लॉस या वॉटर फ्लॉसर का प्रयोग करें।
3. मीठे फूड्स और ड्रिंक्स को कम पिएं।
4. हर 3 से 4 महीने में अपना टूथब्रश जरूर बदलें।
5. साल में एक बार अपने डेंटिस्ट से संपर्क करें और अपने ओरल स्वस्थ्य के बारे में बताएं।
6. धूम्रपान से पूरी तरह परहेज करें। यदि आपको मसूड़ों से खून आना, दर्द या सूजन महसूस हो, तो बिना देर किये डेंटिस्ट से संपर्क करें।


