TRENDING TAGS :
Pet Me Gas Kyun Banata Hai: पेट में बार-बार बनती है गैस? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं बड़ी वजह
Pet Me Gas Kyun Banata Hai: सामान्यतः लोग इसका कारण सिर्फ खाने-पीने की चीजों को मानते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि हमारी कुछ गलत दैनिक आदतें भी इन दिक्कतों को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।
Pet Me Gas Kyun Banata Hai
Pet Me Gas Kyun Banata Hai: पेट में गैस बनना वर्तमान में देखा जाए तो सभी लोगों के लिए एक समस्या हो गई है। कई लोग हर वक़्त पेट फूलने, भारीपन, खट्टी डकार आने और पेट में असहजता जैसी दिक्कतों का सामना करते हैं। सामान्यतः लोग इसका कारण सिर्फ खाने-पीने की चीजों को मानते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि हमारी कुछ गलत दैनिक आदतें भी इन दिक्कतों को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।
इन आदतों के कारण पूत बनती है गैस
हेल्थ एक्पर्ट के मुताबिक, खराब दिनचर्या और अनियमित खान-पान पेट में गैस बनने की मुख्य कारणों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वक़्त पर भोजन न करना, लंबे वक़्त तक भूखे रहना और जल्दी-जल्दी खाना खाने जैसी आदतें पाचन प्रक्रिया को बुरी तरह से प्रभावित करती हैं। इससे भोजन ठीक से नहीं पच पाता और गैस बनने की संभावना बढ़ जाती है।
इसके अलावा रोजाना फास्ट फूड, मैदा से बनी चीजें, मसालेदार भोजन और तली-भुनी वस्तुओं का ज्यादा सेवन भी पेट में गैस और सूजन की समस्या को बढ़ा सकता है। आधुनिक जीवनशैली में जंक फूड का बढ़ता चलन पाचन से जुड़ी दिक्कतों के मामलों में इजाफा कर रहा है।
एक्पर्ट का यह भी कहना है कि आंतों में मौजूद अच्छे और ख़राब बैक्टीरिया के संतुलन का बिगड़ना, जिसे इंटेस्टाइनल डिस्बायोसिस (intestinal dysbiosis) कहा जाता है, गैस बनने की एक बड़ा कारण हो सकता है। जब गट माइक्रोबायोम का संतुलन प्रभावित होता है, तब भोजन के पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण की प्रक्रिया भी प्रभावित होती है, जिससे गैस, पेट फूलना और अन्य पाचन से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
हालांकि, कभी-कभी गैस बनना साधारण माना जाता है, लेकिन अगर यह दिक्कत बार-बार हो रही हो और इसके साथ लगातार पेट में दर्द, अत्यधिक सूजन, भूख में कमी, बिना वजह वजन घटना, उल्टी या मल त्याग की आदतों में परिवर्तन जैसे लक्षण नज़र आये, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे संकेत किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या की तरफ भी इशारा कर सकते हैं।
गट हेल्थ का रखें ध्यान
गट हेल्थ स्वस्थ बनाये रखने के लिए सब से पहले आपको मय पर भोजन करना, भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाना और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत ही आवश्यक होता है। इसके साथ ही प्रतिदिन फल, सब्जियां और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करना चाहिए। नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां भी पाचन को बेहतर बनाने में सहायता करती हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर पेट में गैस और पेट फूलने जैसी परेशानियों से काफी हद तक बचा जा सकता है।


