मोटापा सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ाता, बल्कि घटा भी सकता है आपकी उम्र, समय रहते हो जाएं सावधान!

Remedies For Weight Loss: मोटापा न केवल शारीरिक सुन्दरता को प्रभावित करता है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है।

Akriti Pandey
Published on: 5 Oct 2025 5:32 PM IST (Updated on: 5 Oct 2025 5:34 PM IST)
Remedies For Weight Loss
X

Remedies For Weight Loss

Remedies For Weight Loss: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोटापे की समस्या को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं क्योंकि बढ़ता हुआ वजन अच्छे स्वास्थ्य का संकेत नहीं है। मोटापा न केवल शारीरिक सुन्दरता को प्रभावित करता है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है। यदि इसे नजरअंदाज किया जाए तो मोटापा जीवन के लिए खतरा बन सकता है।

भारत में मोटापे की समस्या

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के अनुसार, भारत का लगभग हर पांचवां व्यक्ति मोटापे की समस्या से ग्रसित है या मोटापे की ओर बढ़ रहा है। मोटापे से उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, हड्डियों की कमजोरी, थायरॉयड की समस्या और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं। यह सभी रोग जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं और कई बार जानलेवा भी हो सकते हैं।

आयुर्वेद के सुझाव

आयुर्वेद के अनुसार मोटापा शरीर में ‘कफ दोष’ के बढ़ने से होता है। जब कफ दोष बढ़ता है, तो शरीर में वसा जमा होने लगती है और धीरे-धीरे शरीर मोटा होने लगता है। मोटापे को नियंत्रित करने के लिए आयुर्वेद में कई औषधीय पौधों और मसालों का सुझाव दिया गया है जो वजन कम करने में मददगार होते हैं।

आयुर्वेदिक उपाय और औषधियां

कुछ प्रमुख आयुर्वेदिक औषधियां और मसाले जो मोटापा कम करने में सहायक माने जाते हैं, उनमें त्रिफला, ब्राह्मी, गार्सिनिया कैबोगिया, कलौंजी, करी पत्तियां, हल्दी, पुदीना, मेथी, अदरक, दालचीनी और काली मिर्च शामिल हैं। इनका सही मात्रा में सेवन शरीर के मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करता है और वसा के जमा होने को रोकता है।

त्रिफला और दालचीनी है फायदेमंद

त्रिफला पेट के लिए बहुत लाभकारी है। रात को त्रिफला चूर्ण को गर्म पानी के साथ लेने से पाचन तंत्र सुधरता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। दालचीनी और मेथी भी मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने और ब्लड शुगर नियंत्रण में मदद करती हैं। इन्हें रात में पानी में भिगोकर सेवन करना लाभकारी होता है।

सही आहार और जीवनशैली

मोटापे से बचने के लिए आयुर्वेद में कुछ आहार संबंधी सावधानियां भी बताई गई हैं। जिन लोगों का वजन तेजी से बढ़ता है, उन्हें दूध और दूध से बने उत्पादों से बचना चाहिए। इसके साथ ही चावल का सेवन कम करना चाहिए क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट अधिक होता है जो मोटापे और शुगर दोनों को बढ़ाता है। दोपहर और रात के खाने के बीच भूख लगने पर फलों या ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा चिप्स, कैफीन और डिब्बाबंद भोजन से बचना चाहिए क्योंकि ये मोटापा बढ़ाते हैं और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।

IANS इनपुट के साथ

1 / 6
Your Score0/ 6
Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story