Fast Heartbeat Causes: अचानक क्यों बढ़ जाती है दिल की धड़कन? जानें इसके कारण और सामान्य करने के आसान उपाय

Fast Heartbeat Causes: अचानक दिल की धड़कन बढ़ना हमेशा हार्ट अटैक नहीं होता। जानिए इसके आम कारण, टैकीकार्डिया के लक्षण और धड़कन को तुरंत सामान्य करने के आसान उपाय।

Akriti Pandey
Published on: 26 Jun 2026 1:56 PM IST (Updated on: 26 Jun 2026 1:56 PM IST)
Fast Heartbeat Causes
X

Fast Heartbeat Causes

Fast Heartbeat Causes: जीवन को बनाए रखने के लिए दिल का लगातार धड़कना बेहद जरूरी है। एक स्वस्थ व्यक्ति का दिल सामान्य आराम की स्थिति में लगभग 60 से 100 धड़कन प्रति मिनट की गति से धड़कता है। वहीं, एथलीट या नियमित रूप से व्यायाम करने वाले लोगों में यह दर इससे कम भी हो सकती है। लेकिन जब दिल की धड़कन अचानक तेज होने लगती है, तो लोग अक्सर घबरा जाते हैं और इसे हार्ट अटैक से जोड़ लेते हैं।

दिल की धड़कन अचानक क्यों बढ़ जाती है

दिल की धड़कन (Fast Heartbeat Causes) बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से अधिकतर सामान्य और अस्थायी होते हैं। शारीरिक गतिविधि जैसे दौड़ना, व्यायाम करना या मेहनत वाला काम करने पर शरीर को अधिक ऑक्सीजन की जरूरत होती है, जिससे दिल तेजी से धड़कने लगता है। इसके अलावा तनाव, चिंता और भावनात्मक उत्तेजना भी हार्ट रेट बढ़ाने का एक प्रमुख कारण है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन चुकी है, जो दिल की धड़कन पर सीधा असर डालती है।

कैफीन, निकोटीन और कुछ दवाओं का अधिक सेवन भी हार्ट बीट को तेज कर सकता है। एनर्जी ड्रिंक्स भी शरीर की नाड़ी गति को बढ़ा देती हैं। इसके अलावा बुखार या किसी संक्रमण की स्थिति में शरीर अधिक ऊर्जा खर्च करता है, जिससे दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। थायरॉइड से जुड़ी समस्याएं भी दिल की धड़कन को असामान्य रूप से बढ़ा सकती हैं। कुछ मामलों में दिल की विद्युत प्रणाली में गड़बड़ी, जैसे एट्रियल फाइब्रिलेशन या सुप्रावेंट्रिकुलर टैचीकार्डिया, भी तेज और अनियमित धड़कन का कारण बन सकती है।

क्या तेज दिल की धड़कन खतरनाक होती है

विशेषज्ञों के अनुसार हर बार दिल की धड़कन (Fast Heartbeat Causes) का बढ़ना खतरनाक नहीं होता। व्यायाम, दौड़-भाग या किसी भावनात्मक स्थिति में हार्ट रेट का बढ़ना पूरी तरह सामान्य प्रक्रिया है। यह शरीर की जरूरतों के अनुसार होने वाला प्राकृतिक बदलाव है। लेकिन अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के आराम की स्थिति में दिल की धड़कन 100 प्रति मिनट से अधिक बनी रहती है, तो इसे टैकीकार्डिया कहा जाता है। ऐसी स्थिति लंबे समय तक बनी रहे तो यह किसी अंदरूनी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकती है और डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है।

तेज हार्ट बीट को कैसे नियंत्रित करें

अगर अचानक दिल की धड़कन तेज हो जाए तो कुछ आसान उपायों से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। गहरी और धीमी सांस लेने की तकनीक अपनाने से दिल की गति सामान्य करने में मदद मिलती है। शरीर को पर्याप्त रूप से हाइड्रेट रखना भी जरूरी है, क्योंकि पानी की कमी हार्ट रेट को प्रभावित कर सकती है। नियमित योग और ध्यान करने से तनाव कम होता है और दिल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इसके अलावा कभी-कभी जोर से खांसना या चेहरे पर ठंडा पानी छिड़कना भी तेज धड़कन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। हालांकि यदि समस्या बार-बार हो तो चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story