Vijay Thalapathy Fitness: बिना Gym के 50 की उम्र में 30 की उम्र जैसे जवान हैं थलापति विजय! जानें उनका 'फिटनेस सीक्रेट'

Vijay Thalapathy Fitness: फैंस के मन में हमेशा ये सवाल आता है कि आखिर विजय खुद को इतना फिट कैसे रख पाते हैं। हाल ही में एक्टर जे फिटनेस ट्रेनर नरेश कुमार ने इस राज से पर्दा उठा दिया है।

Priya Singh Bisen
Published on: 6 May 2026 3:37 PM IST (Updated on: 6 May 2026 3:38 PM IST)
Vijay Thalapathy Fitness
X

Vijay Thalapathy Fitness

Vijay Thalapathy Fitness: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय अब राजनीति में भी अपनी धमाकेदार एंट्री के साथ-साथ इन दिनों हर तरफ चर्चा में हैं। हाल ही में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उनकी लोकप्रियता अचानक से और भी बढ़ गई है। लेकिन केवल राजनीति या फिल्मों के कारण से ही नहीं, बल्कि उनकी फिटनेस भी लोगों के बीच सबसे ज़्यादा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 50 साल की उम्र में भी विजय की फिटनेस और एनर्जी देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।

फैंस के मन में हमेशा ये सवाल आता है कि आखिर विजय खुद को इतना फिट कैसे रख पाते हैं। हाल ही में एक्टर जे फिटनेस ट्रेनर नरेश कुमार ने इस राज से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने विजय के डेली रूटीन, डाइट और वर्कआउट से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें साझा की हैं।

फिटनेस को लेकर बेहद अनुशासित हैं विजय

फिटनेस ट्रेनर के अनुसार, विजय अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ही अनुशासित और समर्पित हैं। शूटिंग या राजनीतिक व्यस्तता के बावजूद वह अपने वर्कआउट और डाइट के लिए वक़्त अवश्य निकालते हैं। जिस तरह वह अपने किरदारों के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, उसी तरह फिटनेस को भी गंभीरता से लेते हैं।

हल्के कार्डियो से होती है दिन की शुरुआत

विजय का वर्कआउट रूटीन बहुत ही संतुलित है। वह बॉडीबिल्डर की तरह हैवी ट्रेनिंग नहीं करते, बल्कि अपने शरीर को एक्टिव और लचीला बनाए रखने पर फोकस करते हैं। उनका दिन 10-40 मिनट के हल्के कार्डियो से शुरू होता है, जिसमें वॉकिंग या रनिंग शामिल होती है। इससे उनकी हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है और पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से रखते हैं बॉडी टोंड

कार्डियो के बाद विजय मीडियम वेट के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं। वह ऐसे एक्सरसाइज का चयन करते हैं जो शरीर की मोबिलिटी और टोनिंग को संतुलित बनाये रखे। उनका लक्ष्य भारी-भरकम शरीर बनाना नहीं, बल्कि फिट और एक्टिव रहना है। यही कारण है कि उनका फिटनेस रूटीन आम लोगों के लिए भी अपनाना सरल है।

सिंपल और हेल्दी डाइट का रखते हैं ध्यान

विजय की डाइट भी उनकी फिटनेस का बड़ा राज है। वह दिन की शुरुआत हल्के और पौष्टिक खाने के साथ ही करते हैं। नाश्ते में इडली, अंडे, पीनट बटर और फ्रूट्स शामिल होते हैं। इसके अलावा नारियल पानी भी उनकी डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

लंच में वह बैलेंस डाइट लेते हैं, जिसमें सब्जियां, चावल और प्रोटीन के लिए चिकन या मछली शामिल होती है। विशेष बात यह है कि वह घर का बना साधारण खाना पसंद करते हैं और जंक फूड से दूरी बनाए रखते हैं।

हाइड्रेशन पर विशेषतौर पर फोकस

विजय अपने शरीर को हाइड्रेट रखने पर खास ध्यान देते हैं। नारियल पानी के साथ-साथ वह ऐसे फलों का सेवन करते हैं, जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। इससे उनकी स्किन और एनर्जी दोनों बनी रहती है।

फिटनेस का असली मंत्र

विजय की फिटनेस का सबसे बड़ा राज है - निरंतरता, संतुलन और अनुशासन। वह न तो ओवर डाइट करते हैं और न ही ज्यादा वर्कआउट, बल्कि एक संतुलित लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं। यही वजह है कि 50 की उम्र में भी वह 30 के नजर आते हैं और लाखों लोगों के लिए फिटनेस आइकन बने हुए हैं।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story