ठंड से बचने के लिए खाएं ये 8 सब्जियां, शरीर को बनाएंगी ‘नेचुरल हीटर’, भूल जाएंगे स्वेटर!

Top Winter Vegetables: सर्दी के मौसम में इन सब्जियों का सेवन अवश्य करना चाहिए, क्योंकि ये शरीर को गर्म रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और एनर्जी प्रदान करने में सहायता करती हैं।

Priya Singh Bisen
Published on: 29 Oct 2025 4:12 PM IST
Top Winter Vegetables
X

Top Winter Vegetables (photo: social media)

Top Winter Vegetables: सर्दी का मौसम दस्तक दे चुका है। इस समय में शरीर को गर्म रखना और बीमारियों से खुद की सुरक्षा करना बेहद आवश्यक होता है। इस मौसम में शकरकंद, गाजर, मूली, पालक, शिमला मिर्च, बंदगोभी, भिंडी और लौकी जैसी सब्जियों का सेवन अवश्य करना चाहिए... क्योंकि ये शरीर को गर्म रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और एनर्जी प्रदान करने में सहायता करती हैं। इन्हें आप सूप, सब्जी या सलाद में शामिल कर सकते हैं।

1. शकरकंद (Sweet Potato)


शकरकंद ठंड में सबसे फायदेमंद सब्जियों में से एक जाता है। इसमें पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को गर्म बनाये रखते हैं और ऊर्जा प्रदान करते हैं। आप इसे उबालकर, भूनकर या सूप में डालकर भी पी सकते हैं। विटामिन A और फाइबर भी इसमें भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।

2. गाजर (Carrot)


गाजर ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने वाली सब्जियों में आती है। इसमें पाए जाने वाले बीटा कैरोटीन और विटामिन C इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और त्वचा को भी सेहतमंद बनाये रखते हैं। आप इसे सूप, सलाद या हलवा बनाकर भी खा सकते हैं।

3. मूली (Radish)


मूली में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स शामिल होते हैं, जो सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म बनाये रखते हैं। मूली का सेवन सूप में या पराठे में किया जा सकता है। यह पाचन में भी सहायता करता है और सर्दियों की खांसी और जुकाम से सुरक्षित रखता है।

4. पालक (Spinach)


पालक में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। यह रक्त संचार बढ़ाने और शरीर को गर्म रखने में सहायता करता है। ठंड के मौसम में पालक का सूप, पकोड़ा या साग के रूप में खाना बेहद लाभकारी माना जाता है।

5. शिमला मिर्च (Capsicum)


शिमला मिर्च में विटामिन C और कैप्साइसिन मौजूद होता है, जो शरीर के भीतर गर्मी पैदा करता है। यह सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने और ठंड लगने से बचाने में सहायता करता है। इसका सेवन सलाद, सब्जी या सूप में डालकर भी किया जा सकता है।

6. बंदगोभी (Cabbage)


बंदगोभी को पत्तागोभी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें फाइबर और विटामिन C की अच्छी-खासी मात्रा पायी जाती हैं, जो सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखते हैं। इसे सूप, सब्जी या स्टिर-फ्राई में शामिल कर के खाया जा सकता है। यह पाचन को भी दुरुस्त बनाये रखती है और शरीर को गर्म रखती है।

7. भिंडी (Okra)


भिंडी में फाइबर और आयरन मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने का काम करता है और शरीर को गर्म रखता है। इसे सब्जी, करी या सूप में शामिल कर इसका सेवन किया जा सकता है। ठंड के मौसम में भिंडी आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है।

8. लौकी (Bottle Gourd)


लौकी ठंड के मौसम में हल्का और पचने में आसान होता है, लेकिन यह शरीर को गर्म रखने और डिटॉक्स करने में भी सहायता करती है। लौकी का सूप, सब्जी या कोफ्ता बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है। यह आपके पेट को भी साफ रखती है और त्वचा को भी हेल्दी बनाए रखती है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story