सेहत की ढाल है किचन में रखी ये पीली चीज, आयुर्वेद से लेकर विज्ञान तक ने माना है इसे गुणकारी

Turmeric Benefits: हल्दी केवल मसाला नहीं, बल्कि आयुर्वेद में गुणों का खजाना है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, सूजन कम करने और घाव भरने में बेहद उपयोगी है।

Akriti Pandey
Published on: 11 Oct 2025 6:30 AM IST
Turmeric Benefits
X

Turmeric Benefits

Turmeric Benefits: हल्दी, जो हर भारतीय रसोई में एक आम मसाला है, सिर्फ खाने का स्वाद और रंग बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है। यह एक बहुउपयोगी औषधि है, जिसे आयुर्वेद में 'हरिद्रा' के नाम से जाना जाता है। इसे 'पीला सोना' भी कहा जाता है क्योंकि यह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बेहद अमूल्य है। अदरक की तरह गांठ के रूप में पाई जाने वाली हल्दी को देश के अलग-अलग हिस्सों में लौंगा, कुरकुमा और गौरी वट्ट विलासनी जैसे नामों से भी जाना जाता है।

धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

हल्दी का सिर्फ औषधीय ही नहीं, धार्मिक दृष्टि से भी गहरा महत्व है। किसी भी पूजा-पाठ, हवन या शुभ कार्य में हल्दी का उपयोग अवश्य किया जाता है। शादी-ब्याह और धार्मिक आयोजनों में हल्दी की रस्म शुभता का प्रतीक मानी जाती है। इसे पवित्रता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है।

हल्दी के प्रमुख औषधीय तत्व

हल्दी में करक्यूमिन, करक्यूमिनोइड्स, आवश्यक तेल, आयरन, वसा और पानी जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें सबसे खास है करक्यूमिन, जो हल्दी को उसका पीला रंग देता है और साथ ही इसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी बनाता है। करक्यूमिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, सूजन कम करने, और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है।

आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से हल्दी

आयुर्वेद में हल्दी को त्रिदोष नाशक कहा गया है, यानी यह शरीर के तीनों दोष – वात, पित्त और कफ को संतुलित करने की क्षमता रखती है। हल्दी का नियमित सेवन शरीर में पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। साथ ही हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण घावों को जल्दी भरने में मदद करते हैं।

सर्दी-खांसी और संक्रमण में उपयोग

हल्दी का उपयोग शहद के साथ मिलाकर किया जाए तो यह सर्दी, खांसी और गले की खराश में अत्यंत लाभकारी होता है। आधा चम्मच हल्दी और एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और कफ से राहत मिलती है। इसी तरह हल्दी, अदरक, तुलसी, शहद और काली मिर्च मिलाकर तैयार किया गया काढ़ा वायरल संक्रमण, बुखार और जुकाम जैसी समस्याओं से बचाव करता है। यह काढ़ा शरीर को अंदर से ताकत देता है और शरीर की रक्षा प्रणाली को सक्रिय करता है।

हल्दी वाला दूध: दादी-नानी का नुस्खा

बचपन से ही हम सुनते आए हैं कि हल्दी वाला दूध पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ शरीर की भीतरूनी सूजन को कम करता है, बल्कि चोट या थकान के बाद शरीर को राहत भी देता है। रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी डालकर उबालें और गर्मागर्म पी लें। यह उपाय नींद को बेहतर बनाता है, प्रतिरक्षा तंत्र को मज़बूत करता है और अंदरूनी घावों को जल्दी भरने में मदद करता है।

त्वचा और सौंदर्य के लिए हल्दी

हल्दी का उपयोग सिर्फ आंतरिक स्वास्थ्य के लिए नहीं, बल्कि त्वचा की देखभाल के लिए भी किया जाता है। इसका लेप चेहरे पर लगाने से पिंपल, दाग-धब्बे और झाइयों की समस्या में राहत मिलती है। हल्दी और चंदन या बेसन मिलाकर फेसपैक बनाया जाए तो यह प्राकृतिक ग्लो देता है और त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Former Content Writer Mail ID - akritipandey7897@gmail.comakritipandey7897@gmail.com

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story