किस विटामिन की कमी से हो रहे हैं बाल सफेद? जानें बाल काले करने के घरेलू उपाय

Causes of White Hair: आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होते जा रहे है और सभी इस समस्या से बहुत परेशान भी हैं। तो आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि कौन सी चीज़ें खानी चाहिए और कौन से उपाय बाल सफेद होने से बचा सकते हैं?

Newstrack/IANS
Published on: 12 Sept 2025 6:54 PM IST (Updated on: 12 Sept 2025 7:02 PM IST)
Causes of White Hair, vitamin D deficieny
X

Causes of White Hair

Vitamin D deficiency: आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होते जा रहे है और सभी इस समस्या से बहुत परेशान भी हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि सफेद बाल बढ़ती उम्र की निशानी होते हैं, लेकिन अब युवाओं में भी यह समस्या तेज़ी से बढ़ती चली जा रही है। खराब जीवनशैली, तनाव, जंक फ़ूड और पोषण की कमी इसके सबसे बड़े कारण माने जाते हैं। खासकर विटामिन डी और विटामिन बी12 की कमी सफेद बालों का एक बड़ा कारण हो सकती है। लेकिन अगर सही पोषक तत्वों को आहार में शामिल किया जाए तो समय से पहले होने वाले सफेद बालों को आसानी से रोका जा सकता है। तो आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि कौन सी चीज़ें खानी चाहिए और कौन से उपाय फायदेमंद हो सकते है?

किस विटामिन की कमी से होते हैं बाल सफेद

विटामिन डी (Vitamin D) हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। यह न केवल हड्डियों को मजबूत बनाने मे मदद करते है साथ ही हमारे बालों के लिए भी मददगार साबित होता है। अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए, तो बाल कमज़ोर हो जाते हैं और जल्दी सफेद होने लगते हैं। विटामिन बी12 बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। इसकी कमी से बाल जल्दी झड़ते हैं और सफेद हो जाते हैं।

Vitamin D के लिए क्या करें, सूर्य के प्रकाश से मिलेगा विटामिन डी

सूर्य का प्रकाश विटामिन डी का सबसे बड़ा स्रोत है। प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट धूप में बैठने से शरीर को आवश्यक विटामिन डी आसानी से मिल जाता है।

विटामिन डी से भरपूर खाना

इसके अलावा, दूध और दूध से बने उत्पाद, मशरूम, अंडे और वसायुक्त मछली भी विटामिन डी से भरपूर होते हैं। इनके नियमित सेवन से सफेद बालों की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

मांसाहारी खाना

मांस और मछली भी विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत हैं। मांसाहारी के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

विटामिन डी की कमी को दूर करने के घरेलू नुस्खें

नारियल तेल और नींबू है फायदेमंद

नारियल तेल में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर सिर पर मालिश करने से सफेद बाल कुछ दिनों मे काले होने लगते हैं और यह बालों को मजबूत बनाने मे मदद करता है।

जैतून का तेल है फायदेमंद

3 से 4 चम्मच जैतून के तेल को हल्का सा गर्म करें फिर इसमें 1 चम्मच आंवला पाउडर और 1 चम्मच मेथी पाउडर डालकर अच्छे से पका लें। ठंडा होने पर इस तेल को हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार बालों के जड़ों तक लगाएं। ऐसा करने से सफेद बाल काले होने लग जाते हैं।

Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता की पुष्टि नहीं करता है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivam

Shivam

Shivam is a multimedia journalist.

Next Story